निशा बांगरे का इस्तीफा मंजूर ..

डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को लेकर बीते दो महीनो से जबरदस्त नौटंकी चलती रही वही निशा बांगरे ने भी प्रदेश सरकार पर भी जानकर प्रहार किया और यहाँ तक की महिला प्रताड़ना के आरोपों से भी सरकार को नही बक्सा , अन्तोत्गत्वा सरकार को मुहं की खानी पड़ी और अदालतों की फटकार के बाद उनका इस्तीफा स्वीकार करना ही पड़ा ! इस पूरे मामले में मध्यप्रदेश सरकार की जमकर किरकिरी हुई ..

डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा मध्य प्रदेश शासन ने सोमवार को स्वीकार कर लिया है। लेकिन इसकी जानकारी आज मंगलवार को सार्वजनिक की गई। अब वे विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। निशा डिफ्टी कलेक्टर की नौकरी छोड़ आमला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहती हैं।

हालांकि कांग्रेस ने सोमवार देर रात को ही आमला सीट से मनोज मालवे को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अब ये कायास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस यहां से प्रत्याशी बदल सकती है।