बस और कंटेनर की भिड़ंत से तीन की मौत..

प्रदेश के दमोह जिला मुख्यालय के समीप एक सड़क हादसे में 3 लोगों के मारे जाने की खबर वहीँ पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए है ! जिसमें दो गंभीर घायलों को जबलपुर रेफर किया गया है। हादसा मंगलवार सुबह तेंदूखेड़ा ब्लॉक में आने वाले झालोन गांव के पास सागर-जबलपुर स्टेट हाईवे पर हुआ। मृतकों में बस ड्राइवर, क्लीनर और एक महिला यात्री शामिल है..

जानकारी के अनुसार सागर से जबलपुर चलने वाली बरकोटी कंपनी की बस झलोन से तेंदूखेड़ा की ओर आ रही थी। वहीं, दूसरी ओर जबलपुर से सागर जा रहे कंटेनर के चालक को नींद का झोंका आ गया और कंटेनर सीधा बस को टक्कर मारते हुए अंदर घुस गया।  घटना में बस और कंटेंनर के चालाक क्षतिग्रस्त वाहनों में तीन घंटे  फंसे रहे, जिनको पुलिस और ग्रामीणों की मदद से निकला।

हादसे में बस ड्राइवर प्रेम सिंह, क्लीनर प्रताप और महिला यात्री रीता चौकसे की जान चली गई। महिला जबलपुर की रहने वाली थी। रीता के पति राजेश चौकसे और कंटेनर चालक रिंकू गोयल गंभीर रूप से घायल हैं। तीन यात्रियों का तेंदूखेड़ा अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बस ड्राइवर नारायण सिंह पिता गुरुदयाल सिंह ठाकुर निवासी रेहली एवम कंटेनर ड्राइवर रिंकू पिता बाबूलाल बघेल निवासी नोएडा है जिनमे से 2 लोगों को प्राथमिक इलाज उपरांत मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया है एवं तीन घायलों का इलाज सीएससी तेंदूखेड़ा में चल रहा है एवम तीनों मृतकों की पंचनामा कार्रवाई थाना तेंदूखेड़ा पुलिस स्टाफ द्वारा की जा रही है