45 सालों के बाद घर में गूंजी किलकारी ….

शादी के 45 सालों के बाद घर में किलकारी गूंजने की वजह से पूरे बाद घर में किलकारी गूंजने की वजह से पूरे गांव में खुशियों का माहौल है। 70 साल की महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। डा. नरेश भानुशाली ने दंपति से स्पष्ट तौर पर कहा था कि उम्र अधिक होने और कुछ कठिनाईयों के कारण बच्चे को जन्म देना मुश्किल है लेकिन दंपती ने भगवान पर विश्वास जताया और इस असंभव और कठिन काम को संभव व आसान बना दिया….

जीवन बेन राबरी और उनके पति मालधारी (75)  ने यह दावा किया है की वे  दुनिया की सबसे अधिक उम्र की मां बनने का गौरव प्राप्त किया है। उसका कहना है कि वह 70 साल की उम्र में पहली बार मां बनी हैं।  जीवन बेन राबरी उम्र 70 साल और उनके पति मालधारी (75) ने ख़ुशी के साथ अपना बेटा पत्रकारों को दिखाया। दंपती ने बताया कि बच्चे का जन्म आइवीएफ तकनीक से हुआ है। राबरी और मालधारी गुजरात के एक छोटे से गांव मोरा के रहने वाले हैं। राबरी ने कहा कि उनके पास कोई पहचानपत्र नहीं है, लेकिन उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उनकी उम्र 70 साल है।

2009 में  दुनिया की सबसे अधिक उम्र में मां बनने का रिकार्ड यूके की एलिजाबेथ एडिनी (Elizabeth Adeney) के नाम था  जिन्होंने 2009 के मई में बेटे को जन्म दिया था। बच्चे का जन्म आईवीएफ तकनीक के जरिए ही कराया गया था। यूके में 50 साल से अधिक उम्र वाली महिलाओं के लिए आइवीएफ की सुविधा नहीं थी इसके लिए एलिजाबेथ को यूक्रेन जाना पड़ा था।

हालांकि, एक अन्य भारतीय महिला एरामत्ती मंगायम्मा के बारे में माना जाता है कि वह सबसे अधिक उम्र में पहली बार मां बनीं। सितंबर 2019 में 74 साल की उम्र में उन्होंने जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया था। राबरी और मालधारी का विवाह 45 साल पहले हुआ था।