2023 में कांग्रेस की सरकार बनवायेंगे: शेख अलीम

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के मुख्य आतिथ्य में प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष शेख अलीम ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में एक समारोह में अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजनों की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया..

कमलनाथ ने श्री अलीम को बधाई देते अपेक्षा है कि श्री अलीम अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को ज्यादा से ज्यादा पार्टी से जोड़कर पार्टी को मजबूती देंगे। उन्हांेने कहा कि आज श्री अलीम बहुत जिम्मेदारी का पद संभाल रहे हैं। हमारे जैन भाई , सिख भाई ,हमारे ईसाई भाई हैं सभी के साथ मिलकर हमें चलना है। हमारे देश में विभिन्न धर्म, जाति के लोग रहते हैं जो हमारे देश की संस्कृति से जुड़े हैं, हमारी संस्कृति जोड़ने की संस्कृति है, देश की संस्कृति ही कांग्रेस की संस्कृति हैं और कांग्रेस की संस्कृति जोड़ने की संस्कृति है। यह बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर द्वारा बनाये संविधान की देन है व हमारे देश की महानता है कि इतनी विभिन्नता और अनेकता होने के बाद भी आज देश एक झंडे के नीचे खड़ा है। देश में विभाजन की राजनीति कभी नहीं चली।

श्री नाथ ने कहा कि भाजपा के लोग 70 साल का हिसाब मांगते हैं इन्हें तो केवल मुंह चलाना आता है। मोदी जी और शिवराजसिंह जिस स्कूल में पढ़े हैं वह भी कांग्रेस की ही देन है। हमें राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाया जाता है, 2019 में राष्ट्रवाद की बात कर यह लोग सत्ता में आये, ये बतायें के इनकी पार्टी में एक भी स्वतंत्रता सेनानी है, जिसने आजादी में अपना योगदान दिया हो ? आज हर वर्ग परेशान है, आज हमारे नौजवानांे का भविष्य सुरक्षित नहीं है, उनमें एक तड़प हैं, वे हाथों को काम चाहते हैं। ठेका या कमीशन नहीं मांगते। मेरी हमेशा से एक ही सोच रही है कि प्रदेश को पटरी पर कैसे लाया जाये।
प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष शेख अलीम ने अपने सम्बोधन में शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि कमलनाथ जी ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिसको मैं पूरी निष्ठा और लगन के साथ निभाऊँगा ,पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करूंगा और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगांे को ज्यादा से ज्यादा जोड़कर कमलनाथ जी के नेतृत्व में 2023 में कांग्रेस की सरकार बनवाने के लिए मै कृतसंकल्पित हूं।
श्री अलीम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार लगातार झूठ, फरेब और जुल्म लोगों के साथ कर रही है। लोगों पर झूठे प्रकरण लगाए जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी का काम है नफरत फैलाना और कांग्रेस का काम है संविधान के अनुरूप कार्य करना। उन्होंने कहा कि सबसे पहले हमें कोरोना महामारी से निकलना है।
इस अवसर पर विधायक आरिफ मसूद ने भी संबोधित करते हुए का कि भाजपा की नीति और नीयत दोनों में खोट हैं। प्रदेश का हर वर्ग परेशान है।