कमलनाथ ने गृह जिले में संगठन की एकता ..

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने गृह जिले में संगठन की एकता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी में जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर श्री विश्वनाथ ओक्टे को मनोनीत किए जाने के उपरांत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीताराम डेहरिया व पूर्व विधायक जतन उइके को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष पद की कमान सौंपी है,

इसके पूर्व से ही पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद राय कार्यवाहक अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। अब श्री कमलनाथ व श्री नकुलनाथ के मार्गदर्शन व निर्देशन में जिला कांग्रेस अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सामान्य वर्ग के वरिष्ठ नेता जिले की राजनीति का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी तथा सांसद श्री नकुलनाथ जी की मंशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी का विस्तार करते हुए संगठन के प्रति निष्ठावान, ईमानदार, अनुभवी व आमजन में लोकप्रिय जनप्रतिनिधियों को जिला कांग्रेस कमेटी में महत्वपूर्ण पद की कमान सौंपी है।

जिला कांग्रेस कमेटी को विस्तार देते हुए पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं को जिला कांग्रेस कमेटी में कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं आदिवासी ब्लॉक हर्रई के लिए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति की गई। आज दिनांक 11 जनवरी को स्थानीय राजीव भवन से नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्षों व हर्रई ब्लॉक अध्यक्ष को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ की ओर से नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

विदित हो कि पांढुर्ना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जतन उइके व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीताराम डेहरिया को जिला कांग्रेस कमेटी में कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है तो वहीं हर्रई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष पद की कमान राजकुमार ठाकुर (विजेन्द्र शाह) को सौंपी गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी व सांसद श्री नकुलनाथ जी का अपनी नियुक्ति के प्रति आभार माना है। संगठन के समस्त पदाधिकारियों व ईष्ट मित्रों ने बधाई दी है। राजीव भवन में आयोजित इस समारोह में जिले व नगर के संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों सहित अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित हुए।