सिंधिया समर्थको की क्लास …..

प्रदेश में साल के अंतिम माह में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। लगातार बैठकों का दौर जारी है। उसी के चलते हैं आज भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई चुनावी तैयारियों में जुटी भाजपा ने सत्ता और संगठन में कसावट शुरु कर दी है। कल प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद आज भाजपा ऑफिस में बैठकों का दौर जारी है। सुबह से अब तक तीन बैठकें हो चुकीं हैं। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने भाजपा के प्रवक्ता कक्ष में सिंधिया समर्थक मंत्रियों की आधे घंटे तक बैठक ली। बैठक के बाद जैसे ही मंत्री बाहर निकले तो मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, तुलसी सिलावट, प्रभुराम चौधरी, राज्यवर्द्धन सिंह दत्तीगांव ने चुप्पी साध ली। इस बैठक के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अलग बैठक का उद्देश्य क्या था, ये अभी तक स्पष्ट नहीं है।

 भाजपा में कोई किसी का समर्थक नहीं

प्रदेश सरकार में सिंधिया समर्थक मंत्रियों की बैठक लेने के सवाल पर मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा- पार्टी की सभी बैठकें निर्णायक होतीं हैं। शिवप्रकाश जी हमारे वरिष्ठ नेता हैं। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री हैं। समय-समय पर हमारे नेताओं का मार्गदर्शन करते हैं। इसमें कौन सी नई बात है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक मंत्रियों के सवाल पर बोले- भाजपा में कोई किसी का समर्थक मंत्री नहीं होता। भाजपा में सभी भाजपा के कार्यकर्ता होते हैं। भारतीय जनता पार्टी में आने के बाद कोई किसी का समर्थक नहीं होता। जो भी कमजोर सीटें हैं उन्हें जीतने की तैयारी है।