वो आज देश में नफरत का माहौल बना रहे हैं ..

कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस के मौके पर आज कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में जिनकी कोई भूमिका नहीं थी, वो आज देश में नफरत का माहौल बना रहे हैं। नफरत और पूर्वाग्रह में बंधी ये विभाजनकारी विचारधाराएं देश के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने पर कहर बरपा रही हैं।

सोनिया गांधी ने कहा कि ये विचारधाराएं एक ऐसे इतिहास को फिर से लिखने की कोशिश कर रही हैं, जो इसकी हकदार नहीं हैं। लोकतंत्र की परंपराओं को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। देश के लिए इन विनाशकारी विचारधाराओं से लड़ने के लिए कांग्रेस तैयार है।

कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन एक दशक से भुत अच्छा नही रहा है ,लगातार दो लोकसभा चुनाव हारने और राज्यों में क्षेत्रीय दलों के आगे प्रभावहीन हो रही कांग्रेस, स्थापना दिवस के साथ ही नए सिरे से खुद को मजबूती देने जा रही है।

स्थापना दिवस के मौके पर नेता और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन और आंदोलन की रणनीति पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। कांग्रेस अब बेरोजगारी और सरकारी कंपनियों के निजीकरण के मुद्दे पर हल्ला बोलेगी।