भाजपा राज में शिक्षा के पवित्र मंदिर तक में सुरक्षित नहीं हैं बेटियां ..

हाल ही में साल की मासूम स्कूली छात्रा के साथ राजधानी के पॉश इलाके कोहफिजा में हुई दरिदगी की घटना से प्रदेश एक बार फिर शर्मसार हुआ है। प्रदेश के पूर्व मंत्री और विधायक पी.सी. शर्मा के नेतृत्व में आज कांग्रेसजनों ने प्रदेश को कलंकित करने वाली कानून व्यवस्था की स्थिति के खिलाफ उक्त घटना के विरोध में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से स्कूल शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार के घर तक पैदल मार्च कर धरना-प्रदर्शन कर नींद में सोयी शिवराज सरकार को जगाने का प्रयास किया। कांग्रेसजनों ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से स्कूल शिक्षा मंत्री को पद से बर्खास्त किये जाने की मांग की है..

श्री शर्मा ने राजधानी भोपाल शासकीय विद्यालय में आठ वर्षीय बालिका के साथ हुये दुष्कर्म की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार नींद मंे सोयी हुई है और अपराधी बेखौफ घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, उन्हें न तो कानून का भय है और न खाकी वदी का खौफ है।

प्रदेश सरकार केवल और केवल झूठी वाहवाही लूटने में लगी हुई है। सरकारी स्कूलों मंे पढ़ाई के नाम पर बेटी पढ़ाओं का नाम एक ढकोसला बन कर रह गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में बच्चियों पर अपराध बढ़ रहे हैं उससे छात्राओं का मनोबल टूटेगा और वे स्कूल जाने से कतरायेगीं

। स्कूलों में कार्यरत कर्मचारियों का भौतिक सत्यापन और चरित्र, आचरण की जानकारी प्राचार्य एवं निकटतम थाने में होनी चाहिए साथ ही स्कूलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित बच्ची को आजीवन गोद ले एवं उसका पूरा खर्चा उठाये, परिवार को मुआवजा दे तथा सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराये।

 

 

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि भाजपा राज में शिक्षा जैसे पवित्र मंदिर तक में अब बच्चियां सुरक्षित नहीं रही हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भांजियांें की अस्मत अब सरकारी स्कूलों तक में सुरक्षित नहीं है। अपराधी कानून को धता बताकर बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने से बिल्कुल भी भयभीत नहीं हैं। शिवराजसिंह चौहान बतायें कि क्या इस तरह की घटनाएं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं जैसे राजनैतिक नारों का ही पर्याय बन कर रह गये हैं? राज्य सरकार जहां एक और सीएम राईस स्कूल के नाम पर झूठी वाहवाही लूटने कर सुर्खियां बटोरनें में व्यस्त हैं वहीं अबोध मासूम बच्चियों के साथ इस तरह की घटनाएं सरकार को कटघरे में खड़ा कर रही है।
धरना-प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कंसाना, राजकुमार सिंह, गुड्डू चौहान, मोनू सक्सेना, रामराज तिवारी, निकेश चौहान सहित बड़ी संख्या मंे कांग्रेसजन उपस्थित थे।