बैंक लॉकर ने उगले 29 तोला सोने और साढ़े पांच किलो चांदी के जेवर ..

प्रदेश में भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है ! वहीं दूसरी ओर प्रदेश की भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसीयां लगातार भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसने का काम कर रहे हैं ! बावजूद इसके आये दिन भ्रष्टाचार के नए नए मामले सुनाई पड़ रहे हैं ! वही एजेंसियों को करोड़ों की अकूत रकम भी मिल रही है..सतना के प्रदूषण बोर्ड के जूनियर साइंटिस्ट सुशील कुमार मिश्रा की काली कमाई सामने आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पांच दिन पहले ईओडब्ल्यू की छापेमारी में पलंगभर के नोट मिले थे, वहीं शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर से भी लाखों के जेवरात मिले हैं….

ज्ञात हो कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईओडब्ल्यू की टीम जूनियर साइंटिस्ट की पड़ताल कर रही है। एक मई को उनके मारुति नगर स्थित घर पर की गई छापामार कार्रवाई के बाद सात करोड़ से अधिक की संपत्ति और बैंक खाते व लॉकर का पता चला था।

कल शुक्रवार को निरीक्षक मोहित सक्सेना और प्रवीण चतुर्वेदी के नेतृत्व में ईओडब्ल्यू की 14 सदस्यीय टीम सतना के रेलवे स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक पहुंची और आरोपित विज्ञानी के लाकर खुलवाए गए, जहां से सोना चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। इनकी कीमत 16 लाख 63 हजार से ज्यादा बताई जा रही है।

ईओडब्ल्यू रीवा के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने बताया कि टीम ने आरोपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जूनियर साइंटिस्ट सुशील कुमार मिश्रा के सतना निवास पर कार्रवाई की थी। शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक सतना के लॉकर को खोला गया। इसमें से लगभग 29 तोला सोने के जेवरात, साढ़े पांच किलो चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। इनकी कीमन 16 लाख 63 हजार 271 रुपये बताई जा रही है। इन्हें जब्त कर लिया गया है। जांच जारी है, आरोपी द्वारा अर्जित अवैध संपत्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घर पर भी 30 लाख नगदी के अलावा 15 लाख से अधिक के सोने – चांदी के जेवरात मिले थे।                                                                                                    साभार मिडिया रिपोर्ट