बीते 24 घंटे में कोरोना से 221 लोगों को जान से हाथ धोना पडा ….

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना से 221 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। पूरे देश में पिछले 24 घंटे के अंदर 12,729 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 12,165 लोग ठीक होकर अपने घर लौट गए। देश में कोरोना से होने वाली मौतों में कमी न आना वैज्ञानिकों के लिए चिंता का सबस बना हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को 221 लोगों की मौत हुई, इसके बाद कुछ मौतों की संख्या 459873 पहुंच गई है। दूसरी तरफ कोरोना की स्थिति में सुधार के बाद कर्नाटक सरकार ने रात्रि कर्फ्यू को वापस ले लिया है ….

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में  पिछले 28 दिनों से कोरोना के दैनिक मामले 20 हजार से कम सामने आ रहे हैं। वहीं 131 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामलों की पुष्टि हो रही है। मंत्रालय ने बताया कि अब तक कोरोना संक्रमित व्यक्तिों के मात्र 0.43 प्रतिशत लोग अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं मरीजों के ठीक होने की दर 98.23 है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से घट रही है। पूरे देश में गुरुवार को 12,165 लोग कोविड-19 से ठीक होकर घर वापस लौट गए। इसके बाद अब कुल सक्रिय संक्रमित व्यक्तिों की संख्या 1,48,922 हो गई है। वहीं देश भर में अब तक कुल 33724959 लोग अब तक कोरोना से ठीक हो चुके हैं।