नन्द -भौजाई ने मिलकर भांजे को मौत के घाट उतारा ..

पिछले दिनों एक 19 बर्षीय युवक की ह्त्या होने से इलाके में  सनसनी फ़ैल गई थी ! परन्तु पुलिस ने इस अंधे ह्त्या कांड का खुलासा किया तो लोग अबाक रह गये ? मामला अपनी ही मौसी के नग्न वीडियो बना कर युवक उससे शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए ब्लैक मेल कर रहा था ! मौसी ने अपनी अस्मत बचाने के खातिर अपनी ननद की मदद से भांजे को मौत के घात उतार दिया  …. 

मामला भोपाल  के सूखी सेवनिया इलाके में हुए मर्डर की आरोपी महिलाएं निकलीं। दोनों ननद-भाभी हैं। युवक ने रिश्ते की मौसी का नहाते हुए नग्न वीडियो बना लिया था और शारीरिक अबैध सम्बन्ध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। मौसी ने अपनी ननद के साथ मिलकर उसके मर्डर की साजिश रची। शुरुआती जांच में सामने आया था कि 19 साल का युवक पहले भी  दो अन्य महिलाओं के नग्न वीडियो भी बना चुका था। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस के मुताबिक न्यू नयन ढाबे के पीछे कमरे में सूरज गौंड का शव मिला था। उसकी हत्या पत्थर से सिर कुचलकर की गई थी। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर विदिशा के नीलखेड़ा साठिया की रहने वाली संगीता गौंड (23) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। संगीता ने बताया कि सूरज उसका नग्न वीडियो वायरल न करने के बदले अबैध शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था ।

मौसी ने योजना के मुताबिक  मिलने के लिए न्यू नयन ढाबे के पीछे बुलाया ! वहां उसने ननद राधिका (19) के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। शव बंद पड़े ढाबे के एक कमरे में छिपाकर विदिशा चली गई। सूरज अविवाहित था। वह सिक्योरिटी गार्ड था।

संगीता ने बताया- सूरज की ब्लैकमेलिंग की बात उसने ननद को बताई थी। इसके बाद ही हमने उसे समझाने की प्लानिंग की। सूरज के बुलाने पर 21 मई की दोपहर हम भोपाल पहुंचे। राधिका ढाबे के एक कमरे में छिप गई। मैं गैलरी में खड़ी होकर सूरज के आने का इंतजार करने लगी। कुछ देर बाद सूरज भी आ गया। उससे नग्न वीडियो डिलीट करने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। गुस्से में आकर उस पर पत्थर से हमला किया। इतने में राधिका भी आ गई। दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। 

 आरोपी महिला संगीता सूरज की दूर की मौसी लगती है। वह सूरज के घर आती-जाती थी। हाल ही में जब संगीता उसके घर आई तो उसने उसका नहाते समय का नग्न वीडियो बना लिया था। इसके बाद से ही वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। 18 मई को ही संगीता सूरज के घर से अपने ससुराल विदिशा गई हुई थी। सूरज उसे फोन कर भोपाल मिलने के लिए बुला रहा था।

राधिका भी सूरज के परिवार से खफा थी। सूरज के परिवार वालों ने राधिका की शादी समाज के एक बिगड़ैल लड़के से करा दी थी। शादी के कुछ महीने बाद वह पति को छोड़कर मायके में रहने लगी। राधिका को इसका बदला भी लेना था। संगीता ने जैसे ही सूरज की करतूत बताई, वह भी उसे सबक सिखाने को राजी हो गई। 

पुलिस ने फिलहाल दोनों आरोपी महिलाओं की गिरफ्तार कर लिया है !