ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 4 की मौत , 26 लोग घायल..

नए ट्रैक्टर की पूजा करने के बाद लौटते समय घटी घटना ….किसान ने नया ट्रैक्टर ट्राली खरीदी थी। परिवार में हंसी ख़ुशी का माहौल था ! परिवार की राय पर सभी लोग ट्रैक्टर ट्राली की पूजा करने के लिए वह नालादेव (आदिवासियों का पूजन स्थल) गए हुए थे। वहां से लौटते समय अचानक ट्रैक्टर चालक से अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में दो मासूम बच्चे सहित चार की मौत हो गई है। जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक घायल हो गए हैं। घायलों को भीमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जबकि मृतकों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं..

फोटो सांकेतिक

घटना बैतूल जिला मुख्यालय से करीब 60 किमी. दूर चिचोली थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम खैरी में घटित हुई। घटना से ट्रैक्टर खरीदने की खुशी मातम में बदल गई है।

चिचोली थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम आदर्श धनोरा निवासी सुंदरलाल सलामे ने नया ट्रैक्टर ट्राली खरीदी थी। ट्रैक्टर ट्राली की पूजा करने के लिए वह आदर्श धनोरा से देव स्थल नाला देव गए थे। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली में करीब 30 लोग सवार थे जिसमें महिला, पुरूष एवं बच्चे शामिल थे। पूजा पाठ कर लौटते समय ग्राम खेरी के पास अचानक ट्रैक्टर चालक से अनियंत्रित होकर पलट गया।

इस दुर्घटना में निहाल पिता मनीष इवने (4) निवासी खेड़ी सावलीगढ़, शांति पति लाल सिंह सलामे (28), करिश्मा पिता लाल सिंह सलामे(6), कला पति साहबू सलामे (63) की मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर ट्राली में सवार डेढ़ दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हो गए हैं।जिनका इलाज भीमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है …………. बैतूल से मयंक भार्गव