गद्दारों को इतिहास माफ नहीं करता : दिग्विजय सिंह

गुना जिले की सियासत में अब तक राजा यानि की दिग्विजय सिंह का ही राजनैतिक बोलबाला रहा है , लेकिन अब यही राज भाजपा के निशाने पर आ गया है। कांग्रेस में रहकर व्यक्तिगत अदावत के बाद भी सिंधिया राज परिवार और उनके समर्थकों ने कभी भी राघौगढ़ की राजशाही और राजनैतिक राज को उनके ही गढ़ में चुनौती नहीं दी है, लेकिन अब देशकाल परिस्थति बदल गई है। यही वजह है कि अब महाराजा जहां राजा के गढ़ में सेंध लगाने जा रहे हैं, इससे पहले की ज्योतिरादित्य सिंधिया जुवानी हमला कर पाते इससे पहले दिग्विजय सिंह ने बार कर दिया , वह भी ऐसा की जिसका इतिहास में जिक्र है , जो सिंधिया परिवार के लिए कलंक माना जाता है ….

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला बोला है।उनका कहना है कि गद्दारों को इतिहास माफ नहीं करता और आने वाली पीढ़ियां इसे याद रखती हैं। विदिशा जिले की लटेरी तहसील के मुंडेला गांव में किसानों से चर्चा करने पहुंचे दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को आड़े हाथों लिया है।दिग्विजय सिंह ने कहा कि गद्दारों को इतिहास माफ नहीं करता और आने वाली पीढ़ी भी याद रखती है कि इन्होंने गद्दारी की थी।

इस दौरान सभा में मौजूद जनता से सवाल पूछते हुए उन्होंने कहा कि “आज भी रानी लक्ष्मीबाई को को लेकर सिंधिया पर सवाल उठते हैं। पानीपत की लड़ाई में यदि सिंधिया ने हिंदू राजाओं का साथ दिया होता तो अहमद शाह अब्दाली कभी नहीं जीतता।”इतना ही नहीं सिंधिया पर कटाक्ष करते हुए दिग्विजय ने आगे कहा कि “ठीक इसी तरह अगर सिंधिया कांग्रेस नहीं छोड़ते तो आज भी कांग्रेस की सरकार होती और किसानों  का दो लाख रू का कर्जा माफ हो गया होता जिस की प्रक्रिया कमलनाथ ने शुरू कर दी थी।”

दिग्विजय ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए बढ़ती हुई महंगाई के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा पेट्रोल डीजल और गैस के बढ़ते दाम से जनता परेशान और हैरान हैं और यह पैसा सरकार की जेब में जा रहा है। यूरिया के संकट को लेकर भी उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार को लेकर उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के अंदर दलालों का राज चल रहा है और बिना कुछ लिए दिए कुछ होता नहीं।