पं. दीनदयाल उपाध्याय ने दी भाजपा को विचारधारा : विष्णुदत्त शर्मा

अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती पर मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा जी और छिंदवाड़ा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू जी छिंदवाड़ा जिले सौसर के बूथ क्रमांक 163 में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हम पं. दीनदयाल जी के बताये मार्ग पर चलकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाये और जनकल्याणकारी कार्य करते रहे। हम सभी अत्यंत सौभाग्यशाली हैं, कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। भारतीय जनता पार्टी को खड़ा करने और उसे विचारधारा देने में सबसे बड़ा योगदान पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का ही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के मार्ग पर चलकर ही आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सभी के कल्याण के लिए काम कर रही है..

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा संगठन है जिसमे छोटे से छोटे कार्यकर्ता को उचित स्थान प्राप्त होता है।मैं स्वयं इसका सटीक उदाहरण हूँ ।

किसान का बेटा आज प्रदेश अध्यक्ष है। कार्यकर्ता अपने आप को तैयार करे ताकि संगठन के उच्च पदों पर आसीन होकर राष्ट्र सेवा कर सके।
उन्होंने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी, देश और समाज के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन देने वाले हमारे प्रेरणा स्त्रोत श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं।साथ ही सभी कार्यकर्ता चाणक्य सूत्र को याद रखे कि संगठन को मजबूत करना है तो बूथ को मजबूत करना होगा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री विवेक बंटी साहू,जिला प्रभारी संतोष पारिख,नरेश दिवाकर ,नाना मोहोड़, शेषराव यादव,दौलतसिंह ठाकुर, परमजीत सिंग विज,राहुल मोहोड़,जिला मीडिया प्रभारी संदीपसिंह चौहान, बूथ क्रमांक 163 के अध्यक्ष विनोद जुनघरे सहित जिला पदाधिकारी,मण्डल पदाधिकारी, एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।