EOW रेड : प्राइमरी का मास्टर निकला आधा दर्जन कालेजों का मालिक ..

प्रदेश में भ्रष्ट और भ्रष्टाचार को ख़त्म करने के लिए जाँच एजेंसियां लगातार काम कर रही है परन्तु जैसे जैसे कार्यवाही हो रही है वैसे वैसे सुरसा की तरह भ्रष्टरियो की जड़ें लम्बी होती जा रही है ! यह तब तक ख़त्म नही हो सकती जब तक नौकरशाह और राजनेताओं का संरक्षण इन्हें देना बंद ना कर दे ! मौजूदा दौरा में क्या यह सम्भब है इस पर इन्हें ही सोचना होगा ..?

ग्वालियर EOW ने आज शनिवार को एक बड़ी छापामार कार्यवाही की है।  एक शिकायत के आधार पर EOW ने प्राइमरी के सहायक शिक्षक के घर सहित चार ठिकानों पर छापा मारा है , जहाँ उनकी आय से कई गुना अधिक संपत्ति मिली है। EOW की अलग अलग टीमें दस्तावेज खंगाल रही हैं।

ग्वालियर की EOW टीम ने प्राइमरी स्कूल के सहायक शिक्षक प्रशांत सिंह परमार के सत्यम टॉवर स्थित फ़्लैट पर छापा मारा। पूछताछ में EOW को कई चौंकाने वाले दस्तावेज मिले। डीएसपी  EOW ने बताया कि कार्यवाही अभी जारी है जैसे जैसे तथ्य सामने आयेंगे बता दिया जाएगा ।

प्रशांत सिंह परमार के कई कॉलेज सामने आये हैं, इनके मैरिज गार्डन हैं, ऑफिस हैं। फ़िलहाल चार ठिकानों पर अलग अलग कार्यवाही जारी है।  शुरूआती जाँच में इनकी मासिक आय से कई गुना अधिक संपत्ति होने का अनुमान है।  दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है।

ज्ञात हो  कि सिटी सेंटर क्षेत्र में स्थित सत्यम टॉवर एक बहुत पॉश एरिया है इसके फ़्लैट बहुत महंगे है जिन्हें खरीदना भी साधारण आदमी के बस में नहीं है। सूत्रों के मुताबिक प्रशांत सिंह परमार के करीब 6 से अधिक कॉलेज हैं कई फर्में हैं, शहर में अलग अलग जगह चार ऑफिस हैं।  EOW इन सभी की जाँच कर रही है।  डीएसपी चतुर्वेदी ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही पता चल सकेगा कि कितने की बेनामी सम्पति है।