नरसिंहपुर में जनसेवा की एक और अनुकरणीय पहल: गणनायक फाउंडेशन द्वारा विशाल निःशुल्क नेत्र जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन कल
समाज सेवा और जनहितैषी कार्यों में हमेशा अग्रणी रहने वाले ‘गणनायक फाउंडेशन, नरसिंहपुर’ द्वारा एक बार फिर मानवता की सेवा में एक शानदार कदम उठाया जा रहा है। श्री गणेश देवस्थानम सिद्धपीठ के संस्थापक, परम श्रद्धेय स्व. पं. कृष्ण कुमार जी पुरोहित की पावन पुण्य स्मृति में एक विशाल “निःशुल्क नेत्र जाँच एवं परामर्श शिविर” का आयोजन 30 जून 2026 (मंगलवार) को किया जा रहा है।
परमार्थ कार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘शंकराचार्य नेत्रालय’ (झौतेश्वर) के विशेष सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
शिविर का आयोजन सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ‘श्री गणेश देवस्थानम्, नरसिंहपुर’ परिसर में होगा।
मोतियाबिंद के मरीजों को मिलेगी विशेष सुविधा इस शिविर में आँखों से जुड़ी विभिन्न गंभीर और सामान्य बीमारियों की विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मुफ्त जाँच की जाएगी। शिविर में मुख्य रूप से:
-
मोतियाबिंद की जाँच
-
आँखों में नाखूना व नासूर का परीक्षण
-
आँखों से पानी आना एवं धुंधलापन
-
सिरदर्द और चश्मे के नंबर की सटीक जाँच की जाएगी।
आयोजकों की ओर से सबसे बड़ी और सराहनीय पहल यह है कि जिन मरीजों में मोतियाबिंद पाया जाएगा, उन्हें तुरंत निःशुल्क बस सेवा के माध्यम से शंकराचार्य नेत्रालय ले जाकर उनका आवश्यक उपचार व ऑपरेशन पूर्णतः मुफ्त किया जाएगा।
गौरतलब है कि यह कोई पहला अवसर नहीं है, ‘गणनायक फाउंडेशन, नरसिंहपुर’ द्वारा समय-समय पर इस तरह के जन सेवा भावी और परमार्थ के कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहे हैं। स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन से लेकर जरूरतमंदों की सहायता तक, फाउंडेशन का संकल्प हमेशा समाज के हर तबके तक लाभ पहुँचाना रहा है। बिना किसी स्वार्थ के, जनहित में किए जा रहे फाउंडेशन के ये निरंतर प्रयास क्षेत्र के आम नागरिकों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए एक बड़ा वरदान साबित हो रहे हैं।
गणनायक फाउंडेशन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं या अपने आस-पास के जरूरतमंद लोगों को इस शिविर में लाकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
शिविर से संबंधित किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी या मार्गदर्शन के लिए फाउंडेशन के सदस्य— सुशांत पुरोहित, पं. कृष्णकांत उदेनिया, गौरव रैकवार, नितिन सेन और नीरज राय पप्पी से संपर्क किया जा सकता है।