शासकीय महाविद्यालय चांद में ‘भारतीय शास्त्र परंपरा’ पर अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस 13 मार्च से
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शोध और भारतीय ज्ञान परंपरा को वैश्विक मंच देने के उद्देश्य से शासकीय महाविद्यालय चांद द्वारा आगामी 13 एवं 14 मार्च 2026 को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। यह कॉन्फ्रेंस हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) में आयोजित होगी, जिससे देश-दुनिया के शोधार्थी अपनी सहभागिता दर्ज करा सकेंगे।
81 उपविषयों के साथ शोध का खुला मंच …
कॉन्फ्रेंस के संयोजक और अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. अमर सिंह ने बताया कि इस संगोष्ठी का मुख्य विषय ‘भारतीय शास्त्र परंपरा’ है। शोधार्थियों की सुविधा के लिए 81 विशिष्ट उपविषय निर्धारित किए गए हैं। विशेष बात यह है कि प्रतिभागी इन विषयों के अतिरिक्त अपने स्नातकोत्तर (PG) स्तर के अध्ययन या वर्तमान शोध से संबंधित किसी भी विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।
प्रकाशन और सम्मान….
आयोजन समिति के अनुसार, पंजीकृत शोधार्थियों के शोध पत्रों को अंतरराष्ट्रीय जर्नल या ISBN इंडेक्स्ड पुस्तक में प्रकाशित किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को शोध पत्र की हार्ड कॉपी भी प्रदान की जाएगी। शोध पत्र हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में आमंत्रित किए गए हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां और संपर्क….
आयोजन तिथि: 13 एवं 14 मार्च 2026
शोध पत्र भेजने की अंतिम तिथि: 20 मार्च 2026 ,कॉन्फ्रेंस से जुड़ी विस्तृत जानकारी व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से साझा की जा रही है।
इच्छुक शोधार्थी और प्राध्यापक किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए व्यक्तिगत मोबाइल नंबर 7898740446 या 8839201258 पर केवल मैसेज के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। प्राचार्य एवं संयोजक प्रो. अमर सिंह ने क्षेत्र के समस्त प्रबुद्ध वर्ग और शोधार्थियों से इस ज्ञान महाकुंभ में सम्मिलित होने की अपील की है।
#InternationalConference2026 #GovtCollegeChand #IndianShastraTradition #HigherEducation #ResearchPaper #ChhindwaraNews #AcademicEvent #ViksitBharat #IndianKnowledgeSystem