टैक्सी किराया लिस्ट 2026: पेट्रोल-डीजल की मार, अब इतना होगा भाड़ा ..

महंगाई की मार: छिंदवाड़ा में अब टैक्सी का सफर हुआ महंगा, जानें नई रेट लिस्ट

टैक्सी यूनियन ने ‘भारी मन’ से बढ़ाया किराया, पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने बिगाड़ा बजट

छिंदवाड़ा // पेट्रोल-डीजल और पेट्रोलियम पदार्थों की आसमान छूती कीमतों का असर अब आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है। छिंदवाड़ा में टैक्सी का सफर अब महंगा हो गया है। गत दिवस शहर के इंडियन कॉफी हाउस में आयोजित ‘प्राइवेट टैक्सी यूनियन’ की सालाना बैठक में सर्वसम्मति से किराया बढ़ाने का अहम फैसला लिया गया।

मजबूरी में लिया गया फैसला: यूनियन बैठक के दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी व्यथा जाहिर करते हुए कहा कि यह निर्णय उन्होंने बेहद “भारी मन” से लिया है। यूनियन का कहना है कि महंगाई के इस दौर में वाहन मालिकों के लिए पुरानी दरों पर गाड़ी चलाना अब घाटे का सौदा साबित हो रहा है।

यूनियन के पदाधिकारी रामकृष्ण इंगले ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कई ऐसे युवा और वाहन मालिक हैं जिन्होंने बेरोजगारी से लड़ने के लिए बैंकों से फाइनेंस करवाकर गाड़ियां खरीदी हैं। लेकिन, ईंधन के दाम बढ़ने से बैंक की किस्त (EMI) निकालना भी मुश्किल हो रहा था। ऐसे में, अस्तित्व को बचाने के लिए किराये में बढ़ोतरी करना यूनियन की मजबूरी बन गई थी।

ये होंगी नई दरें : बैठक में विभिन्न वाहनों के लिए नई दरें निर्धारित की गई हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी:

$ इनोवा क्रिस्टा (Innova Crysta):

  • प्रति किमी: 18 ₹ (+ टोल टैक्स पार्टी का)

  • लोकल (छिंदवाड़ा): 2000 ₹ (12 घंटे के लिए)

$ स्कॉर्पियो (Scorpio):

  • प्रति किमी: 14 ₹ (+ टोल टैक्स पार्टी का)

  • लोकल (छिंदवाड़ा): 1200 ₹ (12 घंटे के लिए)

$ अर्टिगा (Ertiga):

  • प्रति किमी: 13 ₹ (+ टोल टैक्स पार्टी का)

$ डिजायर (Dzire):

  • प्रति किमी: 11 ₹ (+ टोल टैक्स पार्टी का)

  • लोकल (छिंदवाड़ा): 1100 ₹ (12 घंटे के लिए)

(नोट: सभी बाहरी यात्राओं पर टोल टैक्स का भुगतान पार्टी/ग्राहक को अलग से करना होगा।)

बैठक में यूनियन के सभी प्रमुख पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने एक स्वर में इस बढ़ोतरी को वर्तमान परिस्थितियों में आवश्यक बताया।

नोट : टोल टैक्स अलग से देय होगा। यूनियन का कहना है कि बैंक की किस्तें और बढ़ते खर्चों के कारण यह फैसला ‘भारी मन’ से लिया गया है।