कार से सागौन की तस्करी ..

जिले का दक्षिण वन मंडल वनाधिकारियों के निकम्मेपन के लिए जग जाहिर है ! यहाँ आए दिन वन अपराध की घटनाए सुनाई पड़ती है ! पूरा अमला सुस्त और भीरु किस्म है ! एक सप्ताह के अन्दर बड़ी-बड़ी तीन घटनाए सामने आई ! जिसमे दो घटनाए तो वन्य प्राणियों के कत्लेआम के आरोपीयों को असले बारूद के साथ पकडा गया ,जिनके पास से वन्य प्राणियों के शारीरिक अवशेष और शिकार में प्रयुक्त हथियार बन्दूक जब्त किए गए ! यह धटना अभी शांत भी नही हुई थी की बिछुआ वन परिक्षेत्र से लकड़ी तस्करी का असईनमेंट पकड में आया ,जिसने वनाधिकारियों के निकम्मेपन को प्रमाणित कर दिया ! जानकार बताते है इनके आलसी होने का मुख्य कारण है की बड़े साहब जुमेरात को खुद ही पडोसी जिले बालाघाट रवाना हो जाते है ….

जिले में सागौन तस्करी के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। सागौन तस्करी के लिए तस्कर नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ऐसा ही एक मामले में बिछुआ वन परिक्षेत्र के अमले ने मुखबिर की सूचना पर एक कार को रोका तो उसमें 9 नग सागौन की चरपट भरे हुए थे। पकड़े गई सागौन की कीमत करीब 40 हजार रूपए बताई जा रही है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी करिश्मा शेख ने बताया कि शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक इंडिगो कार में सागौन के चरपट भरकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही अमले के साथ नाकाबंदी की गई जिसमें एक कार आते दिखाई दी जिसे रोका गया तो उसमें सागौन के 9 नग 0.128 घन मीटर सागौन के चरपट भरे हुए थे। मौके से टीम ने फर्नीचर दुकान के संचालक दिनेश धनाराम मालवीय बिछुआ को पकड़ा है।

बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी फर्नीचर दुकान का संचालक है विभाग की इस पर पहले से ही नजर थी इस पर पूर्व में भी सागौन तस्करी के आरोप हैं। जो बेखौफ होकर शनिवार दिन दहाड़े अपनी कार में सागौन की तस्करी कर रहा था, लेकिन  क्षेत्र के जागरूक लोगों की सूचना पर वन अमले ने कार्रवाई की । विभाग द्वारा उसके खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।सागौन चरपट और कार को जब्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी, करिश्मा शेख, डिप्टी रेंजर सुनील बनवारी, वन रक्षक शिवेंद्र इनवाती, अजमेर उईके, मोईन खान, पराग. सहाब राव शामिल थे।

चौपहिया वाहन क्रमांक MP-20 T-7201 टाटा इंडिगो कार मय 09 नग = 0.128 घ.मी. सागौन चरपट को जप्त कर वन अपराध क्रमांक 097/2416 दिनांक 08/02/2025 पंजीबद्ध किया गया। आरोपी का नाम दिनेश पिता धनाराम मालवीय विनिर्माता साकिन बिछुआ निवासी बताया जा रहा है !