डरा धमका कर बनाया जा रहा है भाजपाई ..

प्रदेश में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी इन दिनों सदस्यता अभियान चला रही है। इसे लेकर पार्टी में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मध्य प्रदेश में पहले चरण में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को सदस्य बनाने का दावा किया जा रहा है। वही दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सदस्यता अभियान को फर्जी बताते हुए वीडी शर्मा पर जमकर निशना साधा। उन्होंने कहा है कि जैसा फर्जी भाजपा का सदस्यता अभियान, वैसा ही फर्जी पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान भी है..

ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश में 25 सितंबर को सदस्यता अभियान का पहला चरण पूरा होने पर भाजपा द्वारा प्रदेश में सदस्यता महाअभियान का आयोजन किया गया था। इस में बताया गया कि कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बढ़चढ़कर काम किया और एक करोड़ से अधिक का टारगेट पूरा किया। तो वही एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाने पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने वीडी शर्मा पर हमला बोलते हुए मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि जैसा फर्जी भाजपा का सदस्यता अभियान, वैसा ही फर्जी पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान भी है।

आए दिन मीडिया में खबरें आ रही है कि जबरन जनता को धमका कर, सरकारी तंत्र का प्रयोग करके भाजपा अपना फर्जी सदस्यता अभियान चला रही है। उज्जैन में आउटसोर्स कर्मचारियों को भाजपा का सदस्य बनाने का काम दे दिया गया जिससे जनता के कार्य को रोका गया। हालांकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जी मीडिया में आने वाली खबरों को झूठा बता रहे है।

सार्वजनिक स्थानों को बनाया कार्यालय..
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आगे कहा कि ‘सरकारी राशन की दुकान हो, सरकारी कॉलेज हो या हॉस्पिटल हो सभी जगह भाजपा का फर्जी सदस्यता अभियान चल रहा है, जनता परेशान है। सार्वजनिक स्थानों को भाजपा कार्यालय में तब्दील कर दिया गया है। क्या यह जन व्यवस्था और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग नहीं ? क्या वीडी शर्मा जी मारपीट कर, सदस्य बनाने को सही मानते हैं ?’