127 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

छिन्दवाड़ा जिला प्रदेश का मोर मुकुट है। इस क्षेत्र को प्रकृति ने खूब संवारा है।छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा की नैसर्गिक सुंदरता मन को बांध लेती है।आज का दिन अत्यंत विशेष है।आज रोड शो से लेकर इस कार्यक्रम स्थल तक जो लोगों का जनसैलाब उमड़ा उसे देखकर लगता है कि होली एवं दीपावली के त्यौहार आपके साथ मना लिए हैं। यह बात प्रदेश के मुखिया डॉ.मोहन यादव ने छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा कृषि उपज मंडी प्रागंण में आयोजित 127 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में कही। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, खजुराहो सांसद श्री बी.डी.शर्मा, सांसद श्री विवेक बंटी साहू, अमरवाड़ा विधायक श्री कमलेश प्रताप शाह, बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, पूर्व मंत्री श्री दीपक सक्सेना, नगर निगम महापौर विक्रम अहके सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे । मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत आम का पौधा रोपित कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती का पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्जवलित कर की गई।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा है कि युवाओं,महिलाओं,बुजुर्गों एवं किसानों के हितों की रक्षा की गारंटी प्रदेश सरकार की है। जो वादे सरकार ने जनता से किये है उनको पूरे करने की शुरुआत हो गई है। प्रदेश सरकार द्वारा दो लाख भर्तियां करने की तैयारी की जा रही है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों के लिये उनके रहने,खाने एवं कोचिंग की फ़ीस भी देने की व्यवस्था की जायेगी। युवाओं को उनके सपनों को साकार करने में सरकार मदद करेगी। प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़े उसके लिये महाकौशल सहित समूचे प्रदेश में उद्योगों की श्रृंखला स्थापित की जाएगी।इसके माध्यम से युवाओं को रोज़गार के अवसर प्रदान किए जाएँगे।

यह प्रदेश के आर्थिक विकास में सहायक सिध्द होगा। महिलाओं के लिए सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली विभिन्न योजनाएँ यथावत संचालित होती रहेगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत स्व सहायता समूह की महिलाओं  के लिए नवीन योजनायें लाई जाएगी, इन सबके लिए प्रदेश सरकार का बजट अब पूर्व के बजट से बीस प्रतिशत से अधिक रखने का लक्ष्य है। इनमें सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा । आने वाले पाँच वर्षों के भीतर यह बजट दोगुना किया जाएगा। किसान सम्मान निधि के लाभ से छूटे किसानों को किश्त देनें,जाति प्रमाण पत्र बनाने का कार्य भी सरकार के द्वारा किया जा रहा है। हमारे अन्नदाता किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिलें,हर किसान के खेत तक पानी पहुँचे इसके लिए बांध बनाने की योजना भी शुरू हो चुकी है।डूब प्रभावित क्षेत्र में आने वाले भूमि के किसानों को भी मुआवज़ा देने का कार्य किया जा रहा है। लोगों के जीवन की मुश्किलों में प्रदेश सरकार सदैव आपके साथ है।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा है कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के समग्र कल्याण के विकास के लिये प्रधानमंत्री जन मन योजना के माध्यम से अब पक्के मकान बनाकर दिए जा रहें हैं । मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जिन हितग्राहियों की किश्त शेष है उसे भी सरकार द्वारा भरा जाएगा।इन सभी की सूची बनाई जा रही है। यह सरकार ग़रीबों की सरकार है ।लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिये केंद्र एवं राज्य सरकार कृत संकल्पित है। राज्य की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत प्रदेश के श्रदालुओं को देश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के साथ साथ प्रदेश में स्थित  प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा। इनमें उज्जैन के महाकाल मंदिर,राम राजा की नगरी ओरछा,मैहर का माँ शारदा माता का मंदिर,दतिया का पीताम्बरा पीठ शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा है कि अमरवाड़ा विधायक श्री शाह द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए जो माँगे की गई है उन्हें भी धीरे धीरे पूरा किया जायेगा।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा है कि राजस्व महाअभियान 2.0 के तहत 18 जुलाई से 31 अगस्त तक लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण का कार्य कैंपों का आयोजन कर प्रारंभ किया जा रहा है। इस महाअभियान में  1.0 में प्रदेश में लगभग 30 लाख से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया है। खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने  कहा कि केंद्र एवं राज्य में डबल इंजन की सरकार द्वारा हितग्राहीमूलक योजनाओं का बेहतर तरीक़े से संचालन किया  जा रहा है। प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव का आयोजन 20 जुलाई को जबलपुर में किया जा रहा है।इस संबंध में आज मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट एवं सिवनी जिले के उद्योगपतियों से वर्चुअली चर्चा भी की है। इससे प्रदेश के आर्थिक  विकास को बल मिलेगा।सरकार छिन्दवाड़ा के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

स्थानीय विधायक श्री शाह ने मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा आज ज़िले को दी गई सौग़ातों के लिए आभार व्यक्त किया।उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न विकास कार्यों को पूर्ण करने की बात भी मुख्यमंत्री डॉ यादव के समक्ष रखी।

मंच से किया गया हितलाभ का वितरण-

कृषि उपज मण्डी प्रांगण अमरवाड़ा से मुख्यमंत्री डॉ.यादव सहित अन्य अतिथियों द्वारा हर्रई के ग्राम भुमका के हितग्राही श्री पूरनलाल इनवाती को किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की योजना प्राकृतिक खेती के तहत जैविक प्राकृतिक खेती का प्रमाण पत्र और ग्राम रावराखुर्द के प्रगतिशील कृषक श्री सुनील इरपाची को उन्नत खेती का प्रमाण पत्र कस्टम हायरिंग केन्द्र के तहत अमरवाड़ा के ग्राम हिर्री के श्री राम नागवंशी को 8.72 लाख रूपये की राशि अनुदान स्वीकृति पत्र राजस्व विभाग की स्वामित्व योजना के अंतर्गत अमरवाड़ा के ग्राम सरसडोलमाल के श्री मनोज डेहरिया को आबादी भूमि का अधिकार अभिलेख, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत विकासखंड मोहखेड के ग्राम लहगडुआ के श्री मनोज कडवे को 38 लाख की अनुदान की प्रथम किस्त का प्रमाण पत्र, जिला सहकारी केन्द्री बैंक मर्यादित के किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत अमरवाड़ा के ग्राम जुंगावाडा के श्री सुमेरचंद्र आहिर को 1.50 लाख रूपये के चैक एवं किसान क्रेडिट कार्ड, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत ग्राम सोनपुर जागीर के श्री अंसार अहमद को 1.95 लाख रूपये के चैक, नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा के समूहों का बैंक लिंकेज के अंतर्गत अमरवाड़ा के अन्नपूर्णा स्व-सहायता समूह अमरवाड़ा की अध्यक्ष सुश्री उमा डेहरिया को 2 लाख रूपये का डमी चैक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य निरामयम योजना के अंतर्गत ग्राम कोपाखेडा के सुनीला सोनी को 5 लाख रूपये की राशि व आयुष्मान कार्ड, एमपी डे एसआरएलएम जिला छिंदवाड़ा के एसएचजी सीसीएल महालक्ष्मी एसएचजी के तहत अमरवाड़ा के ग्राम बांद्रा की संतोषी स्व सहायता समूह की श्रीमती महेशवती मरकाम को 43.60 लाख रूपये का चैक, महिला एवं बाल विकास विभाग के लाडली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत अमरवाड़ा के वार्ड क्रमांक-7 की कु.दिशा साहू/शुभम साहू को 1.43 लाख रूपये व प्रशस्ति पत्र तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत अमरवाड़ा के ग्राम सुरलाखापा के श्री विवेक नेमा को 6 लाख रूपये का चैक प्रदान किया गया।