बास्केटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी और जिले की पहचान श्री नरेन्द्र परिहार गत दिनों पुलिस विभाग में लगभग 35 बर्षों तक आपनी सेवाए देने के बाद सेवानिवृत हुए ! सर्दी ,गर्मी हो या मूसलाधार बारिश श्री परिहार जी भोर होने के साथ ही पुलिस परेड मैदान में अपने साथियों के साथ बर्जिस करते नजर आते है ! मैदान और परिहार जी का रिश्ता मानो एक दुसरे के बिना अधुरा सा प्रतीत होता है ! उनके सेवानिवृत होने पर भरे मन से उनके साथीयों के दिल की आवाज सिर्फ यहीं बयाँ कर रही थी नरेंद्र भाई तुम बहुत याद आओगे ….शशांक माहुले
बालाघाट के पुलिस अधीक्षक श्री समीर सौरभ एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री विजय डाबर ने शॉल श्रीफल से हेड कांस्टेबल नरेन्द्र परिहार का सम्मान किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर विभाग में उनके दिए गए अमूल्य योगदान की भूरी-भूरी प्रशंसा की ….!
बालाघाट में पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल के पद से सेवानिवृत्त होने बाले इस भावुक पल का साक्षी पूरा परिहार परिवार उपस्थित रहा ।
ज्ञात हो कि श्री नरेन्द्र परिहार बालाघाट पुलिस विभाग के जाने माने खेल प्रशिक्षकों में से एक रहे है और अपनी पुलिस सर्विस के दौरान उन्होंने अनेकों खेल आयोजनों में विभाग के लिए पदक और टॉफी जीतकर लाये थे ।
सभी खेल संगठनों और पुलिस परिवार ने श्री परिहार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है