भाजपा विधायक ने पार्टी को कहा अलविदा ….

लोकतंत्र का मजाक बनाते हुए संविधान की परवाह किये बगैर दूसरी पार्टी के विधायको , सांसदों को येन केन प्रकारेण तोड़ कर भाजपा में शामिल करने के लिए विश्व विख्यात भाजपा की पश्चिम बंगाल में जम कर भद्द पिट रही है ! प्रदेश में सत्तारुद पार्टी टी एम सी की प्रमुख और प्रदेश की मुख्यमंत्री मामता बनर्जी के सामने भाजपा जैसे लकवाग्रस्त हो गई है ! आये दिन भाजपा के विधायक टी एम सी में शामिल होकर भाजपा के मुहँ में तमाचा मार रहे है जो अपने आप को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का दंभ भारती है और उसी पार्टी के विधायको का पार्टी के अन्दर दम घुट रहा है ….

पश्चिम बंगाल में टीएमसी द्वारा भाजपा को झटका देने का सिलसिला लगातार जारी है। आज एक और भाजपा विधायक ने टीएमसी का दामन थाम लिया। इस महीने की शुरुआत में भाजपा से इस्तीफा देने वाले विधायक कृष्ण कल्याणी आज टीएमसी में शामिल हो गए। वह ममता सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल हुए।

रायगंज से भाजपा विधायक कृष्ण कल्याणी ने एक अक्तूबर को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इससे एक दिन पहले ही कृष्ण कल्याणी को भारतीय जनता पार्टी की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। यह नोटिस उन्हें रायगंज में भाजपा के सांसद देबाश्री चौधरी के खिलाफ बयानबाजी के बाद भेजा गया था। लेकिन इसके अगले ही दिन खुद कृष्ण कल्याणी ने इस्तीफा दे दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं उस पार्टी में नहीं रह सकता, जिसमें देबाश्री चौधरी सांसद हैं।