भाजपा के सम्पर्क में शिवसेना के बागी विधायक : कैलाश विजयवर्गीय

बीते कुछ दिनों से महाराष्ट्र की राजनीति में उठे तूफ़ान में नित नई लहरे प्रदेश राजनीति की दिश बदलती जा रही है ! जो कुछ हो रहा है उस पर राजनैतिक बिश्लेशको की निगाहें टिकी हुई है ! महाराष्ट्र में सियासी उथल-पुथल जारी है। पूरे देश की नजरें वहां के घटनाक्रम पर बनी हुई हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने खंडवा में कहा कि विजयवर्गीय ने कहा कि महाराष्ट्र में जो हो रहा है, वो शिवसेना का अंदरूनी मामला है। इसमें भारतीय जनता पार्टी की भूमिका कुछ भी नहीं है।

भाजपा देख और इंतजार कर रही हैं। शिवसेना के बागी विधायक भाजपा के संपर्क में होने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि मैं इससे बहुत ज्यादा इनकार भी नहीं करता, पर इसमें भारतीय जनता पार्टी की कोई भूमिका नहीं है। जो भी उनका विवाद है आपसी विवाद है।

ज्ञात हो कि कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकारों से चर्चा करते ये बात खंडवा में कही। वे खंडवा में भाजपा महापौर प्रत्याशी अमृता यादव के पक्ष में जनसंपर्क करने आए थे।

पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे की मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे अधिकृत जानकारी तो नहीं है, मैंने भी अखबारों में पढ़ा है। ज्ञात हो कि महाराष्ट्र में उद्धव सरकार में बगावत हो गई है। मंत्री एकनाथ शिंदे करीब 40 विधायकों के साथ बागी के रूप में खड़े हो गए हैं। वे राज्य से बाहर हैं। शिंदे महाविकास अघाड़ी सरकार से समर्थन वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं, जबकि उन्होंने अब शिवसेना पर ही अपना दावा ठोक दिया है। साभार: मिडिया रिपोर्ट