प्रो. अमर सिंह मुंबई में सम्मानित ..

 शासकीय महाविद्यालय चांद छिंदवाड़ा में पदस्थ अंग्रेजी के विभाग अध्यक्ष और मोटीवेटर वक्ता डॉ. अमर सिंह को कोरोना अवधि में लोगों को निराशा और अवसाद से बाहर निकालने में जीवंत जिंदगी जीने से संबंधित हजारों व्याख्यानों हेतु मुंबई में गांधी नोबेल शांति पुरस्कार (2020) विजेता प्रो. सुधीर तारे के हस्ते माय स्टांप प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

 

वर्तमान में डाक टिकट संग्राहिकी ब्यूरो के सदस्य, विश्व चेतना अवॉर्डी और भारत सिनेमा एवं टीवी लेखक समिति के सदस्य प्रो. तारे ख्यात वैज्ञानिक, इतिहास साहित्य अन्वेषक और विश्व संविधान और संसद समिति यूएसए के अंतर्राष्ट्रीय सदस्य हैं। प्रो. तारे ने प्रो. सिंह को उनके अब तक के रिकार्ड हजारों प्रेरक व्याख्यानों से प्रभावित होकर सम्मानित किया है।