पंचायती राज की स्थापना कर ग्रामीण क्षेत्र को सशक्त बनाने की पहल की : कमलनाथ

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 31 वीं पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज राजधानी के हबीबगंज थाने के समीप स्थित राजीव गांधी जी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रीनाथ ने कहां की राजीव गांधी ने अपने प्रधानमंत्री काल में ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए पंचायती राज की स्थापना की ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से विकास हो सके और शहरों का सीधा संपर्क गांव से हो सके..

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में राजीव गांधी की 31 वी पुण्यतिथि पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी सहित कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा राजीव गांधी ने आधुनिक संचार क्रांति लाकर देश को आईटी के क्षेत्र में सशक्त और मजबूत बनाया और इससे रोजगार के अवसर बढ़े। वह एक ऐसी शख्सियत थे जो राजनीति में नहीं आना चाहते थे , लेकिन इंदिरा जी की मृत्यु के बाद उन्हें राजनीति में आना पड़ा । उन्होंने हमेशा नौजवानों के हित में काम किया, उन्हीं की सोच और शक्ति के कारण भारत में सुपर कंप्यूटर आया।
 

श्री सिंह ने कहा कि मुझे इस बात का दुख है कि राजीव गांधी जी की मंशा के विपरीत पंचायती राज में जो लाभ ओबीसी को मिल रहा था भाजपा उसे समाप्त करने पर आमादा है। जिला जनपद पंचायतों में नौकरियों के 40% पद कम हो गए हैं।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि राजीव गांधी ने चाहे प्रधानमंत्री के रूप में हो, चाहे विपक्ष के नेता के रूप में, उन्होंने राष्ट् हित को ध्यान में रखकर अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और साहस के साथ पालन किया। राजीव जी का जनता से सीधा और सतत संपर्क रहता था।

 

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर, कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, महामंत्री राजीव सिंह, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और कमलेश्वर पटेल, डॉ. महेंद्र सिंह चौहान, राजकुमार पटेल, दीपचंद यादव, जेपी धनोपिया, रवि सक्सेना, श्रीमती आभा सिंह, जितेंद्र मिश्रा, हृदेश किरार, राजकुमार सिंह, यशवंत यादव, हैदर यार खान, अमित शर्मा, राज सिंह, उमेश जा, राहुल राठौर विजय सरवैया, राजकुमार सिंह, राजकुमार केलू उपाध्याय, राम भाई मेहर, कविता भट्टाचार्य, अभिनव वारोलिया, संतोष कंसाना , यशवंत राजपूत , मुजाहिद सिद्धकी, मुजफ्फर अली, संजय गुप्ता, मोइनुद्दीन सिद्धकी, ममता सेगर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता व कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने किया।