तुम्ही हो कल के भविष्य रक्षक, तुम्ही हो सिपाही: कमलनाथ….

मप्र में  बाल कांग्रेस का गठन देश भर में उदाहरण बनेगा , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पंड़ित जवाहर लाल नेहरू की 132 वी जयंती पर उनके सपनों को साकार करने के लिए आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में बाल कांग्रेस की स्थापना की।बाल कांग्रेस स्थापना के अवसर पर 16 से 20 वर्ष के युवाओं को संबोधित करते हुए श्री कमलनाथ ने कहा कि आज पंड़ित जवाहर लाल नेहरू की 132 वीं जयंती के अवसर पर हम बाल कांग्रेस की स्थापना कर रहे हैं। आप सब बाल कांग्रेस से जुड़े उसके लिए आप सबको बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि आप देश का भविष्य हैं और आपको ही देश का भविष्य सुरक्षित रखना है। पंड़ित जवाहर लाल नेहरू ने नेता तुम्हीं को कल के, बच्चों के भविष्य की परिकल्पना की थी। आज देश जिस मुकाम पर खड़ा है, वह उनकी ही देन है। जो हमारे साथ मंच पर बैठे हैं उनका भविष्य भी आप ही हैं
मैं आपसे यही कहना चाहता हूं कि ऐसे ज्ञान को मत समझना जो झूठ और भ्रम फैलाता हो। आप देश का भविष्य हैं, मप्र का भविष्य है। आप अपने मप्र की ओर देखिए, हमारे देश की संस्कृति क्या है उसके बारे में सोचिए। आप यहां केवल कांग्रेस पार्टी से जुड़ने नहीं आये हैं, आप देश की संस्कृति से जुड़ने आये हैं जो हजारों साल पुरानी संस्कृति है, संम्राट अशोका के समय की संस्कृति है।
श्री नाथ ने कहा कि हमारी संस्कृति जोड़ने की रही है, हम संबंध जोड़ते हैं, रिश्ते जोड़ते हैं। भारत देश में इतनी जातियां हैं, इतने धर्म हैं, इतने समाज हैं, इतने देवी-देवता है, इतनी भाषाएं हैं, हम होली भी मनाते हैं और दीवाली भी मनाते हैं, ईद भी मनाते है , क्रिसमस भी मनाते है , गुरुनानक जी को भी याद करते ,पूरे विश्व में ऐसा कोई देश नहीं है, केवल भारत ही ऐसा देश हैं जहां अनेकता में एकता है और उसी के कारण आज हम एक झंडे के नीचे खड़े होकर देश की संस्कृति को अपनाते हैं।
उन्होंने कहा कि आज हमारी संस्कृति पर हमला हो रहा है। आपको भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। देश जब आजाद हुआ तो पंड़ित जवाहर लाल नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने और उनके सामने बहुत चुनौतियां थी। बाबा साहेब ने जो संविधान बनाया केवल भारत ही नहीं पूरे विश्व के कई देशांे उस संविधान को अपनाया। आज लोग पंड़ित जवाहर लाल नेहरू को नीचा दिखाना चाहते हैं।
मैं पूछता हूं जो राष्ट्रवाद की बात करते हैं, हमें राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाते हैं, उनकी पार्टी मंे कोई एक भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है? जिस स्कूल-कालेज में ये लोग पढ़े हैं वह भी पंड़ित जी की ही देन हैं। इनते स्कूल, कालेज, आईआईटी, विश्व विद्यालय की शुरूआत किसने की।
श्री नाथ ने कहा कि हमारी पार्टी संस्कृति और समाज सेवा का मंच हैं, समाज सेवा तभी हो सकती है जब हम देश की संस्कृति को समझेंगे। इंदिरा जी ने गरीबी हटाआंे का नारा दिया था, देश में गरीबी थी, भुखमरी थी, लेकिन हमारे कांग्रेस के नेताओं के अथक प्रयास से आज देश विकसित हैं। कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने का काम इंदिरा जी ने किया, अन्नदाना किसान को उसका हक दिलाया। राजीव गांधी ने शिक्षा, आईटी के क्षेत्र में आपका सुनहरा भविष्य विकसित करने के लिए नई तकनीक की खोज की ,कई अनुसंधान किये, जिससे आज आप भी अपना भविष्य देख रहे हैं। इंदिरा जी ने पाकिस्तान के सैनिकों को सरेण्डर कराकर नये बांग्लादेश का निर्माण करवाया।
अटल जी ने तो इंदिरा गांधी को कहा था कि कि ये हमारे देश की दुर्गा हैं। मैं उस शहर से आता हूं जहां का एक गांव आम की गुठली सुखाकर आटा बनाता था, केवल नमक को जानता था ,आज वह जींस और टीशर्ट में दिखता है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कहा कि दो करोड़ रोजगार दंेगे मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आपके बड़े भाई बहनांें को रोजगार मिला क्या?
अंत में यही कहना चाहता हूं कि आप सब को समझना होगा कि आपका भविष्य कैसे सुरक्षित रहेगा। मैं तो कहता हूं सच्चाई को पहचानों और सच्चाई का साथ दो ताकि आप सभी अपना भविष्य सुरक्षित कर सके, झूठ और भ्रम के शिकार न बनें। मेरा विश्वास है बाल दिवस पर बाल कांग्रेस का गठन हमने किया हैं आप मध्यप्रदेश ही नहीं पूरे देश में बाल कांग्रेस के सिपाही बनायेंगे। आप भविष्य के रक्षक हैं, भविष्य के सिपाही हैं।
बाल कांग्रेस स्थापना के अवसर पर आज बाल कांग्रेस में शामिल हुये 16 से 20 वर्ष की आयु के युवाओं को श्री कमलनाथ ने शपथ दिलायी कि मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा गठित बाल कांग्रेस के हम सभी साथी यह शपथ लेते हैं कि हम चाचा नेहरू के सपनांे के अनुरूप भारत देश के निर्माण में अच्छे नागरिक बनकर योगदान देंगे। हम सब स्वतंत्रता संग्राम के गौरवमयी इतिहास को जानेंगे और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंड़ित जवाहर लाल नेहरू से लेकर आज तक जितने भी कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताआंे ने देश के निर्माण एवं विकास में योगदान दिया है, उसका अनुसरण कर राष्ट्र निर्माण मंे सहयोग प्रदान करेंगे।
पूर्व मंत्री बाल कांग्रेस के प्रभारी बाला बच्चन ने इस अवसर पर उपस्थित सभी कांग्रेसजन एवं बाल कांग्रेस में शामिल हुये युवाओं का आभार व्यक्त किया। पूर्व मंत्री एन.पी. प्रजापति ने बाल कांग्रेस में शामिल नये सदस्यांे को सदस्यता दिलायी, जिसमें 1000 से अधिक बच्चे-बच्चियों ने सदस्यता ली। समन्वयक विक्रम चौहान ने नये सदस्यों को बैच लगाकर उनका सम्मान किया।
बाल कांग्रेस के समन्वयक नीर प्रजापति ने बाल कांग्रेस की रूपरेखा से अवगत कराया। वहीं, बाल कांग्रेस के अध्यक्ष लक्ष्य गुप्ता और समन्वयक शिवम शेखर ने बाल कांग्रेस के नये सिपाहियों को संबोधित किया। जिला कांग्रेस भोपाल के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।