क्या कांग्रेस पार्टी को नया अध्यक्ष मिलेगा….?

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज आहूत की गई थी  बैठक जिसमे वर्तमान राजनैतिक परिद्रश्य पर चर्चा के साथ साथ पार्टी के आन्तरिक चुनावों पर भी चर्चा हो रही है ! कांग्रेस पार्टी की यह बैठक कई मामलों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है !. अक्टूबर में कांग्रेस पार्टी को नया अध्यक्ष मिलेगा। सोनियां गांधी ने कहा कि मैं कांग्रेस की पूर्णकालिक अध्यक्ष हूं। जो भी बात करनी है मुझसे करिए इसके लिए मीडिया का सहारा क्यों लेते हैं। साफ तौर पर सोनिया ने जी-23 नेताओं को खरीखोटी सुनाई है….

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नेकहा है कि मैंने हमेशा से ही खुले विचारों की सराहना की है। हम लोग एकजुट होंगे तो चुनावों के नतीजे भी अच्छे आएंगे। बैठक की कोई बात लीक न हो इसके लिए सभी नेताओं के फोन पहले ही जमा करवा दिए गए। इस बैठक में लखीमपुर हिंसा, महंगाई, कश्मीर सहित तमाम विषयों पर विचार विमर्श हुआ। अक्टूबर 2022 तक कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलेगा। नवंबर महीने से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगा।

 मुझसे मीडिया के जरिये बात करने की जरूरत नहीं :-  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी कार्यसमिति की बैठक में जी-23 को साफ संदेश दिया। सोनिया गांधी ने कहा कि मैंने हमेशा से खुलेपन को बढ़ावा दिया है। ऐसे में मुझसे बात करने के लिए मीडिया की जरूरत नहीं है। सोनिया गांधी ने कहा कि यदि आप लोग कहेंगे तो मैं फुलटाइम और कार्यकारी पार्टी अध्यक्ष बनी रहूंगी।