कांग्रेस ने किया दस पदाधिकारियों को निष्कासित ..

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने व पार्टी के साथ भीतर घात करने वाले दस पदाधिकारियों की कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर पद मुक्त करते हुए छ: साल के लिए निष्कासित कर दिया है ! इससे पहले कांग्रेस पार्टी से एक पूर्व कबीना मंत्री, पांच पूर्व विधायकों समेत 20 नेताओं को पार्टी से बाहर कर चुकी है ..

रुद्रप्रयाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि जिला कांग्रेस के महामंत्री कालीचरण रावत, जिला कांग्रेस महामंत्री चैन सिंह पंवार, ब्लॉक उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह चौहान, जिला महामंत्री नीरज डंगवाल, युवा सेवादल के पूर्व अध्यक्ष विशाल रावत, जिला उपाध्यक्ष रणवीर सिंह गुसांई, जिला सचिव भारत भूषण कठैत, जिला सचिव मकर वैरवाण, किसान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विक्रम नेगी व संगठन मंत्री सुनील नौटियाल ने विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी द्वारा अधि.त प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने के साथ ही भीतरघात करने के कारण तत्काल प्रभाव से उन्हें पद मुक्त करते हुए छ: साल के लिए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर इन कांग्रेस पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। उन्होंने कहा कि अभी ओर सदस्य हैं, जिन्होंने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ भीतरघात किया है। जांच के आधार पर तत्काल उन्हें भी पार्टी से निलंबित कर दिया जाएगा।

अब तक निष्कासित :- पूर्व काबीना मंत्री-मातबर सिंह कंडारी,पूर्व विधायक- नारायण राम, तस्लीम अहमद, भीमलाल आर्य, किशोर उपाध्याय, सरिता आर्य ,पदाधिकारी: संजय डोभाल, संजय नेगी, संध्या डालाकोटी, एसपी सिंह इंजीनियर, बाल किशन, भैरवनाथ टम्टा, अंकुर रौथाण, राजीव कंडारी, गजेंद्र सिंह पंवार, जसपाल लाल, हंसपाल बिष्ट, सुनील वरूण, वरदेव सिंह, उर्वीदत्त गुरूली