कांग्रेस की नीतियों का श्रेय ले रहे हैं मोदी : दिग्विजय सिंह

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह अपने तीखे बयानों के लिए जाने जाते है ! ख़ासकर दिग्विजय सिंह भाजपा और RSS को आड़े हाथों लेते है ! प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए हिजाब, हिंदू-मुस्लिम को भाजपा और संघ का विकास मॉडल बताया है। दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा कि  भाजपा और पीएम मोदी कांग्रेस की जिन नीतियों का पहले विरोध करते थे आज उनका ही श्रेय ले रहे हैं..

दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा कि धन्यवाद मोदी जी व जयशंकर जी जो आपने पं जवाहरलाल नेहरू जी की निर्गुट विदेश नीति को अपनाया, जिसका सदैव भारतीय जनसंघ ने विरोध किया था।

भाजपा चाहे ना चाहे अंत में उसे, देश हित में सारी कांग्रेस नीतियों को अपनाना पड़ेगा जिनका वे विरोध करते रहे हैं।

चाहे GST हो चाहे मनरेगा मोदी जी इन नीतियों का विरोध करते रहे लेकिन अब उनका श्रेय ले रहे हैं। मोदी जी कांग्रेस मॉडल यानि कि गांधी नेहरू विचारधारा ही देश को प्रगति के पथ पर ले जा सकता है। प्रेम सद्भाव ही सनातन हिंदू धर्म है ना कि “हिंदुत्व”।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में इनफर्मेशन टेक्नलॉजी, स्टार्टअप, इनोवेशन, इकोनॉमी, एमएनसी, फॉरेन इनवेस्टमेंट, जॉब्स और टेक पार्क तथा बीजेपी सरकार के हिजाब, हलाल, झटका, अजान, हिंदू, मुस्लिम, लव जिहाद के बारे में सुनाई देता है। दिग्विजय सिंह ने भाजपा और संघ के विकास मॉडल को इससे जोड़ा है। मिडिया रिपोर्ट