काँग्रेस नेता 6 साल के लिए निष्कासित ..

काँग्रेस पार्टी में पहले से ही राष्ट्रिय स्तर पर भूचाल आया हुआ है ! मध्य प्रदेश स्तर पर भी कांग्रेस पार्टी में सब कुछ ठीक नही चल रहा है ! आगामी चुनावों से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। कांग्रेस संगठन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और झाबुआ से कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया और उनके बेटे के साथ विवाद के बाद जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। ज्ञात हो कि जोबट में भगोरिया मेले में विधायक कांतिलाल भूरिया और महेश पटेल के गुट के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद अब कांग्रेस ने इस मामले में कार्रवाई की है..

ज्ञातव्य हो कि अलीराजपुर के कांग्रेस नेता महेश पटेल को झाबुआ से कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया और उनके बेटे विक्रांत भूरिया से विवाद करना महंगा पड़ गया। भूरिया के वाहन पर पथराव की घटना के बाद कांग्रेस संगठन ने पूर्व जिला अध्यक्ष महेल पटेल को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया।

जानकार बताते है कि दोनों के बीच का ये विवाद नया नहीं है, विधानसभा उप चुनाव के बाद सेही अलीराजपुर के पटेल और झाबुआ के भूरिया परिवार में विवाद चल रहा है।  पार्टी के संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा है कि आपके संरक्षण में आलीराजपुर क्षेत्र में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अत्यंत आपत्तिजनक और अनुचित व्यवहार किया गया है। यह पार्टी की रीति-नीति के सर्वथा विपरीत है।

ज्ञात हो कि हाल ही में जोबट में भगोरिया मेले में एम् एल ए कांतिलाल भूरिया और महेश पटेल के गुट के बीच विवाद हो गया था।इसके बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। भूरिया की तरफ से पुलिस ने जानलेवा हमला, लूट और मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है तो पटेल की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री भूरिया, उनके पुत्र युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, कांग्रेस नेता दीपक भूरिया सहित दो अन्य आरोपितों के खिलाफ लूट, अपहरण और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। जैसे ही मामला कांग्रेस संगठन तक पहुंचा तो तुरंत कार्रवाई करते हुए पटेल को निष्कासित कर दिया गया है।