पड़ोसी जिले सिवनी के एक सरकारी स्कूल के 49 बच्चे रतनजोत का फल खाने से बीमार हो गए। अस्पताल में इलाज के लिए इनमें से 47 को छुट्टी दे दी गई। दो बच्चों को सिवनी जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। अब उनकी हालत ठीक है।

घटना शुक्रवार की है। प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले कम से कम 49 बच्चे रतनजोत का फल खाने से बीमार हो गए। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों ने जिले के बरघाट इलाके में अपने स्कूल के पास एक पेड़ से रतनजोत के फल खाए थे।
ज्ञात हो कि बृहस्पतिवार को भी बरघाट के एक अन्य सरकारी प्राइमरी स्कूल में 13 छात्र रतनजोत फल खाने से बीमार हो गए थे। इन सभी को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।