Mr भ्रष्टाचार क्या यह आरोप ‘घर’ से जुड़ा ..

साल के अंत में प्रदेश में होने बाले विधानसभा चुनाव की रणभेदी तैयार होने लगी है  चुनावों का शंखनाद आगामी एक-देड माह में कभी भी हो सकता है ! वहीं प्रदेश की सियासत में रह-रह आरोपों की तोपें दागी जा रही है ! दोनों की प्रमुख राजनीतिक दल आरोपों के गोले दागने में पीछे नही है ! प्रदेश में काबिज भाजपा सत्ता बरकरार रखने के लिए किसी भी हद को पार करने की मुद्रा में दिखाई पड रही है ! तो वहीं कांग्रेस सिर्फ कमलनाथ की गोदी में बैठकर चुनावी बैतरणी पार करने का दिवास्वप्न पाले हुए है ! संगठनात्मक तौर पर जमीनी स्तर पर भाजपा का पडला भारी नजर आता है ,परन्तु सत्ता विरोधी लहर ने भाजपा की जमीन हिला कर रख दी है , भाजपा फिलहाल लोकलुभावन अन्तहीन घोषणा करने के बाद भी बैकफुट पर नजर आ रही है ….  

प्रदेश में 50% कमीशन का जिन्न पत्र की शक्ल में वायरल हो रहा है, जिसको लेकर सियासत खत्म होती नजर नहीं आ रही है। अब पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को परिवहन विभाग के चेक पोस्ट पर रिश्वतखोरी को लेकर लिखे एक साल पुराना पत्र वायरल किया है। साथ ही सरकार पर हमला करते हुए लिखा कि कमीशनखोरों हिम्मत है तो अब एफआईआर करके दिखाओ।

मध्य प्रदेश में 50% कमीशन के वायरल पत्र पर भाजपा ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रदेश के कई जिलों में एफआईआर कराई है। इस पर कांग्रेस के नेताओं ने जांच करने के बजाए एफआईआर कर सरकार पर कार्यकर्ताओं को डराने का आरोप लगाया था।  अब मामले में अरुण यादव ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का प्रदेश सरकार को लिखा एक पत्र शेयर किया है। यह पत्र करीब एक साल पुराना है। इसमें परिवहन विभाग के चेक पोस्टों पर हो रही रिश्वतखोरी का उल्लेख किया गया। जिस पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई।

इस पत्र को शेयर कर अरुण यादव ने लिखा कि केंद्र सरकार द्वारा रिश्वतखोरी का सर्टिफिकेट। उन्होंने लिखा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को लिखे अपने पत्र में परिवहन विभाग के चेक पोस्टों पर हो रही भारी भरकम रिश्वतखोरी का प्रमाण पत्र जारी किया था, कमीशनखोरों/ रिश्वतखोरों हिम्मत है तो इनके खिलाफ भी एफआईआर करके दिखाओ। यादव ने आगे लिखा Mr भ्रष्टाचार क्या यह आरोप ‘घर’ से जुड़ा हुआ है। अब देखना होगा की भाजपा इसकी क्या काट निकालती है !