मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय सुशांत हुद्दार साहब प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा के मार्गदर्शन में तथा प्रेमपाल सिंह ठाकुर, जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाडा के निर्देशन में जिला मुख्यालय सहित समस्त तहसील न्यायालयों में आगामी दिनांक 14 दिसंबर 2024 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है….
नेशनल लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित सभी प्रकार के समझौता योग्य आपराधिक प्रकरण, धारा 138 एन.आई. एक्ट (चैक बाउंस), मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा, श्रम विवाद, विद्युत एवं जलकर, पारिवारिक विवाद, भूमि अधिग्रहण, बैंक ऋण की वसूली के प्रकरण, सिविल न्यायालयों में लंबित राजस्व प्रकरण एवं अन्य प्रकार के दीवानी प्रकरणों का आपसी सुलह समझौते के माध्यम से निराकरण किया जाएगा। इसी प्रकार प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में धारा 138 एन.आई.एक्ट, बैंक ऋण की वसूली के प्रकरण, श्रम विवाद, विद्युत एवं जलकर तथा समस्त प्रकार के समझौता योग्य आपराधिक एवं दीवानी प्रकरण का भी निराकरण किया जाएगा।
नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आज जिला न्यायालय परिसर छिंदवाड़ा से प्रचार वाहन रवाना किये गये। प्रचार वाहन को माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष महोदय सुशांत हुद्दार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर मोहित कुमार दीवान विशेष न्यायाधीश छिंदवाड़ा, सुशील कुमार प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय छिंदवाड़ा, प्रेमपालसिंह ठाकुर जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा, श्रीमती तृप्ति पाण्डेय, श्री संकर्षण प्रसाद पाण्डेय, अभिषेक नागराज जिला न्यायाधीशगण, शिवमोहर सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट छिंदवाड़ा, मेहताब सिंह बघेल, श्रीमती प्रेरणा जैन, श्रीमती नेहा मौर्य सोलंकी,राहुल जैन, श्रीमती ज्योति वरकड़े, गोपाल जाटव, कृष्णकांत सोनी, राहुल डोंगरे, सुश्री अक्षिता शुक्ला, सुश्री अवनि व्यास, न्यायिक मजिस्ट्रेट छिंदवाड़ा एवं विजय खोब्रागड़े, जिला विधिक सहायता अधिकारी छिंदवाड़ा उपस्थित रहे|