प्रदेश का नया मुख्यमंत्री कौन..

प्रदेश में मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा जोरो पर है की आखिर प्रदेश का नया मुख्यमंत्री कौन होगा ? शिवराज सिंह चौहान “मामा ” की लोकप्रियता का कोई सानी नही है ? उनकी लोकप्रियता समाज के हर वर्ग में है ! तो फिर भाजपा के अन्दर से आबाजे क्यों आ रही है की मामा की जगह किसी दुसरे चहरे पर यह दांव खेला जा रहा है खैर यह भाजपा का यह आतंरिक मामला है हम क्यों इस मीमंस में पड़े ..  

आठ दिन बाद गुजर जाने के बाद आखिर खबर आ ही गई कि नव निर्वाचित भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार को होगी। पार्टी ने इस बैठक में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर को पर्यवेक्षक के रूप में भेजने व विधायक दल का नेता चुनने की प्रक्रिया संपन्न करने का फैसला किया है। 11 दिसंबर को भोपाल में विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर सस्पेंस खत्म हो जाएगा।

भाजपा संसदीय बोर्ड ने मध्य प्रदेश के लिए पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण, राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा के नाम तय किए हैं। उनकी मौजूदगी में भाजपा विधायक दल का नेता यानी सीएम चुना जाएगा।

दावेदारों में ….

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया ,नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ ही कैलाश विजयवर्गीय को भी मुख्यमंत्री पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। शिवराज के अलावा पार्टी का कद्दावर ओबीसी चेहरा और प्रहलाद पटेल भी रेस में हैं। नरेंद्र सिंह तोमर के लंबे प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उन्हें भी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। केंद्रीय संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे विजयवर्गीय को भी पार्टी ने विधानसभा चुनाव लड़ाया है। राजनीतिक हलकों में ज्योतिरादित्य सिंधिया और कुछ अन्य नामों को भी मुख्यमंत्री की दौड़ में उम्मीदवार माना जा रहा है। तोमर व पटेल केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफे दे चुके हैं, इसलिए माना जा रहा है ये प्रदेश में किसी बड़ी भूमिका होंगी।