प्रदेश में सबसे कम मतदाताओं वाले मतदान केंद्र में..

प्रदेश में नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले में ही नही बल्कि प्रदेश के सबसे कम मतदाताओं वाले मतदान केंद्र ने अपने आप मे अनोखा रिकॉर्ड स्थापित कर निर्वाचन आयोग तक को जिला प्रशासन के कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी कर्मचारियों ने अपने काम से आकर्षित किया है। विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए बालाघाट जिला निर्वाचन अधिकारी ड़ॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने स्थानीय स्तर पर यहां की परिस्थितियां देखते हुए पहली बार बालाघाट के विधानसभा के सोनेवानी को मतदान केंद्र बनाया …. शशांक माहुले की रिपोर्ट 

बालाघाट रिटर्निंग अधिकारी श्री गोपाल सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मतदान केंद्र पर कुल 42 मतदाता का नाम मतदाता सूची में था। यहाँ 1 बजे तक सभी 42 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग कर लिया था। 42 मतदाताओं में 26 महिला और 16 पुरुष मतदाता थे।

वनीय स्थिति के कारण नवेगांव मतदाताओं को देनी पड़ी सुविधा….

आरओ श्री सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 में कुल 34 मतदान केंद्र बनाए गए। इसमें बालाघाट विधानसभा में सोनेवानी और चिखलाबड्डी दो नए मतदान केंद्र बनाए गए। ये दोनों ही केंद्र नवेगांव मतदान केंद्र क्रमांक-51 में आते थे। नवेगांव में कुल 140 मतदाताओं में 72 महिलाएं, 68 पुरुष तथा चिखलाबड्डी में 63 महिला व 69 पुरुष मतदाता है।