आज मतदान के दौरान अधिकांश जगहों पर मतदान धीमा होने की शिकायते सुनने को मिली , इसकी एक वजह वोट डालने के बाद ईवीएम से बीप की आवाज देर से आना भी रही। वोट डालने पर 10-13 सेंकड के बाद मशीन में से आवाज आ रही थी। तब तक दूसरे मतदाता को इंतजार करना पड़ रहा था। बाबजूद इसके 84.15 % मतदान हुआ ….शशांक महले की रिपोर्ट
इस बार ज्यादातर बूथों पर धीमे मतदान से मतदाता हलाकान नजर आए। मतदान के पहले चार घंटों में ज्यादातर बूथों पर कतारें नजर आई। इसकी वजह धीमा मतदान था। लोग कतार में लग कर अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। कुछ बूथों पर तो इतनी धीमा मतदान चला कि क्षेत्र के नेता अफसरों को फोन लगाकर इसकी शिकायत करते रहे , शिकायतों का निराकरण हुआ या नहीं ये तो वे ही बता सकते है ….
प्रदेश में बालाघाट जिला जहां पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। बालाघाट में पुरुष मतदाता 6,66,537 और महिला मतदाता 6,78,232 हैं। इस बार यहां 84.15 % मतदान हुआ जबकि पिछली बार 81.27% वोट पड़े थे।
खासकर हम बालाघाट जिले की बात करे तो जिले की सभी 6 सीटों पर मतदाताओं ने मतों से अपने प्रत्याशी को जमकर वोट दिए है खासकर नक्सल प्रभावित इलाकों में हमने जाकर देखा कि सुबह से ग्रामीणों की लंबी लंबी कतार मतदान केंद्रों में देखी गई इन इलाकों में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था ने भी ग्रामीणों के बीच भयमुक्त वातावरण बनाया और लोंगों ने निर्भीक होकर मतदान किया । जमीन से लेकर आसमान की ऊंचाई से सुरक्षा की पल पल निगरानी ने पहली बार बालाघाट में इतना ज्यादा मतदान का प्रतिशत देखा गया।