मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘पुलिस में 35 प्रतिशत भर्ती बेटियों की करूंगा। वह गुंडों का मुकाबला करेंगी। महिलाओं की शिक्षकों में 50 प्रतिशत भर्ती करेंगे।’सीएम शिवराज सिंह ने आज बुरहानपुर में लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित कर लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की 1.31 करोड़ महिलाओं के खातों में 1597 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की। इस महीने से 1250 रुपए प्रति हितग्राही के हिसाब से जारी किए गए है….
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘इस योजना ने जिंदगी बदली है। बहनों का कहना है कि हमारे घर में हमारी इज्जत बढ़ गई है। मैंने पैसा नहीं दिया, बहनों का सम्मान बढ़ाया है। 15 हजार करोड़ सालभर के लगते हैं। एक हजार देने पर। पैसे की व्यवस्था कर रहा हूं। आज से 1250 रुपए कर दिया और व्यवस्था करूंगा। जलने वाले जला करें।
मुख्यमंत्री ने कहा- ‘लोग कहते हैं कि मैं फ्री में बांट रहा हूं। करूंगा, यह बहनों का हक है। क्यों परेशान हो रहे हो भाई। उनके चेहरे पर मुस्कुराहट आने दो। तुम्हें तकलीफ क्या है। जब तक जिउंगा मेरी सांस तुम्हारे लिए चलेगी।’
सीएम शिवराज सिंह ने लाड़ली बहनों का फूलों से स्वागत किया और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन भी किया। महिलाओं ने भी सीएम शिवराज सिंह की आरती उतारी।सीएम शिवराज सिंह ने लाड़ली बहनों का फूलों से स्वागत किया और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन भी किया। महिलाओं ने भी सीएम शिवराज सिंह की आरती उतारी।
महिला सशक्तिकरण की आवाज हूं, मैं शिवराज हूं ..
मुख्यमंत्री ने कहा- प्रदेश की बहनों को आज शिवराज वचन देता है। महिला सशक्तिकरण की आवाज हूं, मैं शिवराज हूं। यह मेरी जिंदगी का मिशन है। अंतरात्मा से कहता हूं तुम्हीं में लक्ष्मी, सरस्वती दिखाई देती हैं। मैं बेटियों को बोझ नहीं, वरदान बना दूं, शायद इसलिए भगवान ने भेजा। अपनी बहनों को मैं मजबूर नहीं रहने दूं। मजबूत बना दूं। इसलिए भेजा।