आगामी विधान सभा चुनाव 2023 हेतु ड्यूटी में लगने वाले पुलिस अधिकारियों (पुलिस) का अनुभाग स्तरीय प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देशों के चलते अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सौसर डी.व्ही.एस.नागर ने सौसर में 02 शिफ्टों में प्रशिक्षण दिया ! इस दौरान उन्होंने विस्तार से बताया कि निर्वाचन स्वतंत्र एवं निष्पक्ष हेतु यह आवश्यक है कि सभी मैदानी अधिकारी / कर्मचारी पूर्णतः निष्पक्ष एवं पारदर्शी व्यवहार रखते हुए नियम तथा प्रक्रियाओं का निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में अक्षरशः पालन करें ..
साथ ही कानून – व्यवस्था अवैधानिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये प्रतिबंधात्मक एवं लघु अधिनियम की धाराओं के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही करने, मतदान केन्द्रो का भ्रमण, आदर्श आचार संहिता से संबंधी कानूनी प्रावधान, एल.ओ.आर. को प्रभावी ढंग से कार्यवाही करते हुये फरारी, गिरफ्तारी एवं स्थाई वारंटों की तामीली, अवैध शस्त्र, शराब एवं मादक पदार्थों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने कानून प्रावधान- आई.पी.सी. सम्पत्ति विरूपण अधि., सी.आर.पी.सी.एवं आर. पी. एक्ट के बारे में, सीमावर्ती राज्य महाराष्ट्र सीमा के पुलिस अधि / कर्म से समन्वय और बॉर्डर चेक पोस्ट पर ध्यान देने, निर्वाचन के दौरान पुलिस अधिकारी / कर्मचारियों के दायित्वों के बारे में रैंक वाईज चर्चा की गई एवं उनके कर्तव्यों के बारे में विस्तार एवं सम्पूर्ण प्रशिक्षण में यह बताया गया कि निर्वाचन संपन्न होने तक स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण प्रक्रिया बनाए रखने हेतु रूल ऑफ लॉ का पालन मैदानी अधिकारी / कर्मचारियों को किस प्रकार से करना है।
प्रशिक्षण के दौरान थाना प्रभारी सौसर श्री बलवंत कौरव, थाना प्रभारी लोधीखेडा श्री दीपक डहेरिया, थाना प्रभारी मोहखेड श्री महेन्द्र भगत एवं चौकी प्रभारी पीपलानारायणवार श्री पारसनाथ आर्मो . चौकी प्रभारी सुश्री एकता सोनी तथा अनुभाग के 69 पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहें। प्रशिक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमति अंकिता त्रिपाठी भी तहसीलदार सौसर श्रीमति भावना मलगाम, तहसीलदार मोहखेड सुश्री शोभना सिंह ठाकुर एवं नायब तहसीलदार मोहखेड़ सुश्री रूबी खान भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण संबंधी जानकारी के पीपीटी का प्रोजेक्टर पर प्रदर्शन करने में श्री प्रशांत चौधरी असिस्टेंट इलेक्शन प्रोग्रामर का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।