लाड़ली बहना योजना की राशि 1250 रुपए कर सकते हैं ..

प्रदेश में त्योहारों के साथ ही चुनावों का समय आ गया है ! इसी के चलते आपसी लेने देने का चलन भी रफ्तार पकड़ने लगेगा  ! फिर इसके पीछे उद्देश्य पवित्रता या कुटिलता से भरा हो सकता है ? यह तो देने बाले की नियत पर निर्भर करता है !

भाई -बहन के पवित्र रिश्ते के पर्व रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की लाड़ली बहनों को उपहार दे सकते हैं। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत एक हजार प्रतिमाह मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए करने की घोषणा कर सकते हैं….

रक्षाबंधन पर्व से ठीक पहले मुख्यमंत्री ने करीब एक लाख से अधिक लाड़ली बहनों का भोपाल में सम्मेलन बुलाया है। सम्मेलन का सीधा प्रसारण किया जाएगा, जिसे शहरों में वार्ड स्तर पर और ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत स्तर पर लाड़ली बहनें एकत्रित होकर सुनेंगी। मुख्यमंत्री महिलाओं से संवाद भी करेंगे।

हाल ही में मुख्यमंत्री ने 24 तारीख को छिंदवाडा में कहा था कि रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों को खाली हाथ नही रखा जा सकता है इसलिए में कुछ ख़ास बनाने वाला हूं।

इसके बाद संभावना जताई जा रही है कि कल मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत एक हजार रुपए मासिक किश्त को बढ़ाकर 1250 कर सकते हैं। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को नियंत्रित करने के लिए उस पर लगने वाले वैट को भी कम कर सकते हैं।