बारात के फूफा की तरह पेश..

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों से तीन महीने पहले शिवराज सरकार ने कैबिनेट का विस्तार किया है। नए मंत्रियों में महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन, विंध्य से राजेंद्र शुक्ला और बुंदेलखंड से राहुल लोधी ने शपथ ली। शिवराज कैबिनेट में अब 33 मंत्री हो गए हैं। हाई कमान की सहमती से प्रदेश भाजपा इस बात को अच्छी तरह समझ गई है कि अब वक्त आ गया है रूठो को मना कर बारात के फूफा की तरह पेश किया जाए , जैसे इनके बगैर भाजपा पुनः सत्ता में वापसी नही कर सकती हो …. राकेश प्रजापति 

ज्ञात हो की शिवराज का यह मंत्रिमंडल विस्तार क्षेत्रीय संतुलन को साधने की कवायत है ! जानकारों का मानना है की दिल बहलाने के लिए विस्तार ठीक है ,परन्तु इससे भाजपा का कोई हित होता नजर नही आ रहा है !

वैसे भी आज जिन नेताओं को शपथ दिलाई गई है ,इन्हें  भाजपा संगठन ने यूजलेस समझ संगठन और सत्ता से दूर कर दिया था !

बीते और हाल ही के अनेक सर्वे में भाजपा की हालत नाजुक बताई जा रही है , बावजूद इसके जब मामा शिवराज घोषणाओं का बादल फाड़े जा रहे है ! ऐसे से घर के रूठों को मनाने की रीतिनीति कुछ कमाल कर जाए और डूबती नैया को इन बूढ़े कन्धों के सहारे साहिल मिल जाए तो कमाल हो जाएगा ! राहुल (राहुल लोधी) अगर सिद्धार्थ बन जाए तो भाजपा बुद्धत्व को प्राप्त हो जायेगी !

प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर का साया बड़ा घाना है इसको भांपते हुए प्रदेश भाजपा वो हर कुछ करने में गुरेज नही कर रही जो उसकी सेहत को दुरस्त कर सत्ता में वापसी का रास्ता प्रशस्त करता हो ? वैसे शिवराज मंत्रिमंडल में अब भी 1 पद खाली है !