29,000 से अधिक कर्मचारी अधिकारी अवकाश में रहे ..

आज जिले के समस्त शासकीय कार्यालय के 29000 कर्मचारी अधिकारी अवकाश मैं रहे। कलेक्टर कार्यालय पूरी तरह बंद रहे साथ ही जिले के समस्त कार्यालय भी बंद रहे, विशाल रैली निकाल कर 39 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा …

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा छिंदवाड़ा के जिला अध्यक्ष सतीश गोंडाने द्वारा बताया गया है कि प्रांतीय आह्वान पर आज जिले के समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी, लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर, पटवारी राजस्व निरीक्षक , पेंशनर,कोटवार ग्राम सचिव संविदा कर्मी पंचायत कर्मी , स्थाई कर्मी दैनिक वेतन भोगी हैंडपंप टेक्नीशियन कोटवार आशा उषा कार्यकर्ता सहित अन्य लोग अवकाश में रहे ..

सभी ने एक राय होकर वेतन विसंगति, पदोन्नति ग्रेड पे में सुधार, पुरानी पेंशन बहाली ,केंद्र के समान आवास भत्ता, नियमितीकरण, पेंशनरों को महंगाई भत्ता एवं धारा 49 की समाप्ति, लिपिकों को मंत्रालय के समान ,समय मान वेतनमान दिए जाने, ग्रेड पे में सुधार ,सीपीसीटी की बाध्यता समाप्त किए जाने,आदि मांगों क जिले में कुल 63 विभागों में 1263 लिपिक एवं 19479 नियमित कर्मचारी एवं अधिकारी, साथ ही 7000 करीब 7000 संविदा, स्थाई कर्मी, दैनिक दैनिक वेतन भोगी कोटवार,आउटसोर्स ,आंगनबाड़ी, पंचायत सचिव ग्राम सहायक, संविदा कर्मी, स्वास्थ्य संविदा कर्मी कर्मचारी दिनांक 25 अगस्त के आंदोलन में शामिल हुए ।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति के गीत एवं कर्मचारी अधिकारी द्वारा अपने विचार भी मांगों के संबंध में व्यक्त किए गए । उसके बाद शाम को विशाल रैली कलेक्ट ग्राउंड से होते हुए बाबा साहब की प्रतिमा बस स्टैंड के पीछे से होते हुए फवारा चौक हनुमान मंदिर होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची । जहां जिला प्रशासन मैं श्रीमती ज्योति ठाकुर संयुक्त कलेक्टर छिंदवाड़ा को 39 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।

आज एकदिवसीय आंदोलन को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ कार्य अध्यक्ष डॉ एमके मौर्य जिला संयोजक ने अवकाश में शामिल संगठनों के पदाधिकारियों सभी अधिकारीयों कर्मचारियों व्को अन्य साथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया