आज एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दिल दहला दिया ,मामला प्रदेश के कटनी जिले में एक तेज रफ्तार बस ने मोटर सायकल को जोरदार भिडंत हो गई । जिसमें मोटर सायकल सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। भिड़ं में बस अनियंत्रित होकर बस पलट गई जिससे करीब दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए ….
जानकारों के मुताबिक हादसे की खबर लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला, उन्हें इलाज के लिए स्लीमनाबाद स्वास्थ्य केंद्र रवाना किया।
पुलिस के मुताबिक बस स्लीमनाबाद से उमरियापान जा रही बस सलैया फाटक के पास मोटर सायकल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस पलट गई। उसी दौरान बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक तीनों मृतक ग्राम सलैया निवासी थे। जिसमें निकित, कल्ला और वीरेंद्र वासुदेव शामिल है। जिनके शव को पोस्टमार्टम के लिए स्लीमनाबाद स्वास्थ्य केंद्र रवाना किया है। घायलों और मृतक के परिजनों को हिम्मत बंधाने पहुंचे बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे ने बताया हादसा दर्दनाक था, जिसमे हमारे तीन लोगों की मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।