भाजपा की पहली सूची में जिले की दो विधानसभा क्षेत्र सौंसर और पांढुर्ना में प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही प्रत्याशियों के विरोध में कार्यकर्ताओं ने लामबंध होना शुरू कर दिया है ! सौंसर से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री नाना मोहोड का खुल कर विरोध हो रहा है ! नाना मोहोड पर रेत माफियाओ को खुले आम संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए भाजपा के एक धड़े ने पत्रकार वार्ता कर आरोपों की झड़ी लगा दी ..
वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप ठाकरे ने प्रदेशाध्यक्ष के नाम गत दिवस सौंपे त्यागपत्र में स्पष्ट तौर पर टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की है। वहीं विधानसभा चुनाव बतौर निर्दलीय लड़ने की घोषणा की है। साथ ही टिकट वितरण को लेकर गंभीर आरोप भी लगाये हैं।
प्रेस वार्ता में ठाकरे ने कहा कि वे लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुये नेता हैं, उन्होंने टिकट वितरण को लेकर केन्द्रीय चुनाव समिति पर भी गंभीर आरोप लगाये हैं।
वर्तमान में जिन्हें टिकट मिली है वे पिछला चुनाव हार चुके हैं। उन्हें टिकट दे दी गई है, जिससे हमारे जैसे नेताओं को मौका नहीं मिल रहा है । ठाकरे ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से रायशुमारी करके भी यह निर्णय लिया है।
पांढुर्णा में भी उम्मीदवारी पर बवाल यही हाल पांढुर्ना में भी देखने को मिल रहा है। यहां प्रभारी मंत्री के सामने कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए जमकर नारेबाजी की थी उसके बाद से बताया जा रहा है कि एक धड़ा भोपाल जाने की तैयारी में है।