नन्ही सृष्टि को बचाने 28 घण्टे से जारी है रेस्कयू ..

सीहोर जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम मुंगावली में कृषक राहुल कुशवाह की इकलौती ढाई साल की मासूम नन्ही बेटी सृष्टि 6 जून 2023 को दोपहर 1:00 बजे खेलते खेलते बोरवेल में गिरी … सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर किया जो लगातार 28 घण्टे से बिना रुके जारी है … पहले दिन भी एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम युद्ध स्तर पर सृष्टि को निकालने की कार्यवाही की …आधादर्जन वृहद पोकलेन मशीन , बोरबेल प्लेटफार्म , डम्फर , ट्रेक्टर जुटे रेस्कयू में ….

सृष्टि पहले दिन बोरवेल में लगभग 29 फ़ीट पर जाकर फंसी। दूसरे दिन वह 100 फीट से अधिक  गहराई में पहुंच गई । जिला प्रशासन के सभी आला सर घटनास्थल पर मौजूद हैं l दूसरे दिन मुख्यमंत्री की पहल पर घटनास्थल पर भारतीय सेना की एक स्पेशल टुकड़ी राहत और बचाव के लिए पहुंची । बोरवेल के अंदर पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है । एक नाइट विजन कैमरा भी बोरबेल में उतारा गया है । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रेस्क्यू ऑपरेशन की पल-पल की जानकारी ले रहे है अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं ।

भोपाल संभाग के कमिश्नर , डीआईजी ग्रामीण समेत जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी पहले दिन से लगातार मौजूद ।बोरबेल गोपाल नाम के किसान के खेत मे 6 माह पहले करवाया गया था लेकिन वह सूखा निकला ।इसकी केसिंग निकालने के बाद यह गड्डे में तब्दील हो गया था । एकदम सामने 100 फीट की दूरी पर सृष्टि के पिता का घर है । सृष्टि के लिए सभी कर रहे प्रार्थना

ताजा अपडेट ;- आज शाम को 5 बजे सेना की कमांड ने बोरबेल के गड्ढे में फंसी सृष्टि को हुकिंग करके निकालने का प्रयास किया । लेकिन यह बालिका केवल 10 फीट की दूरी से पुनः नीचे चली गई । अब अनुमान के आधार पर यह 120 फ़ीट की दूरी पर फंसी है । निकालने की कोशिश जारी है और खुदाई बराबर चल रही है । अभी 28 घण्टे में 35 फ़ीट की ही खुदाई की जा सकी है । हार्ड रॉक की वजह से दिक्कत आ रही है ।