गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर प्रदर्शन ..

देश में बढ़ती हुई महंगाई से हाहाकार मचा हुआ है , आम आदमी का जीना दूभर हो गया है !  गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर आज को महिला जिला कांग्रेस कमेटी ने मिशन चौक पर सिलेंडर उठाकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ईरानी यूपीए सरकार में रसोई गैस के थोड़े से दाम बढ़ने पर विरोध करने सड़क पर उतर जाती थीं, वे अब कहां हैं। वहीं, प्रदर्शनकारी महिलाओं ने लाडली बहना योजना को भी महिलाओं के साथ छलावा बताया है….

महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा कि आज सब लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं। खासकर महिलाएं इससे जूझ रही हैं। रसोई गैस के दाम काफी बढ़ गए हैं और खाद्य पदार्थ भी महंगे हैं। इसे लेकर आज हम महिला कांग्रेस रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर सड़क पर उतरे हैं।

लाडली बहना योजना पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि गैस का दाम बढ़ाकर और एक हजार रुपये देना, ये कहां की योजना है। अब वो स्मृति ईरानी कहां चली गई हैं जो महंगाई का विरोध करती थीं। आज देश की हर महिला उनको ढूंढ रही है।