विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष में झूमाझटकी ..

छिंदवाडा जिले के अमरवाड़ा में विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की पराजय के बाद कमलनाथ और नकुलनाथ का पहली बार छिंदवाडाआगमन हुआ ! अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार कमलनाथ जिले की विभिन्न विधानसभा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओ से मिलने और मीटिंग के कार्यक्रम के बाद कांग्रेसी ही आपस में भीड़ गाए  जिसकी चर्चो से राजनैतिक माहौल गरमा गया है ..

परासिया विधायक मारपीट की घटनाक्रम के बाद सोहन वाल्मीकि कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। बल्कि वह सीधे कार्यक्रम को छोड़कर वापस लौट गए। इस बात को लेकर राजनीतिक हलके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

जानकारों के मुताबिक छिंदवाड़ा के शिकारपुर में परासिया विधानसभा की समीक्षा के दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ के सामने परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि ने जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुनाहर की पिटाई कर दी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार  कमलनाथ ने आज परासिया विधानसभा की कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी। इस दौरान विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष भी बैठक मैं मौजूद थे।

ज्ञात ही कि उसके बाद सोहन वाल्मीकि ने संजय पुन्हार पर भाजपा में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उनकी शैली पर सवाल उठाए। इसके बाद संजय कुमार ने उन्हें कुछ कह दिया। इतना सुनकर ही सोहन वाल्मीकि भड़क गए और संजय की पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद गार्ड ने बीच बचाव किया।

इस घटना के बाद परासिया विधायक मारपीट की घटनाक्रम के बाद सोहन वाल्मीकि कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। बल्कि वह सीधे कार्यक्रम को छोड़कर परासिया वापस लौट गए। इस बात को लेकर राजनीतिक हलके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

विधायक सोहन वाल्मीकि चर्चा के दौरान बताया कि संजय लगातार भाजपा में शामिल होने का प्रयास करते नजर आए थे। इसके लिए वह संदेहास्पद थे। इसी को लेकर मैंने विरोध किया था, इसके चलते उसने मुझसे अभद्रता की। संजय पुन्हार का कहना है कि राजनैतिक प्रतिद्वंदिता के चलते यह विवाद हुआ है। उन्होंने कहा कि सिर्फ झूमाझटकी हुई है! अब सभी की निगाहे कमलनाथ पर है की इस घटना पर वे क्या कदम उठाते है ..