प्रदेश में आज का दिन सामाजिक बदलाब और महिला सशक्तिकरण की दिशा में मजबूती प्रदान करने के लिए जाना जाएगा। आज शाम गौधुली बेला में प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक बहनों के जीवन में चमक लाने के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के चलते एक-एक हजार रुपये उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर मुख्यालय से शाम 6 बजे राज्य स्तरीय समारोह में बहनों से संवाद करेंगे और सिंगल क्लिक से राशि ट्रांसफर करेंगे….राकेश प्रजापति
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि “मैं बहन-बेटियों के सारे आंसू पी जाना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि उनका जीवन सुख-आनंद और प्रसन्नता से भरा हो। उन्हें आगे बढ़ने के सारे मौके मिलें।” रोजमर्रा के जीवन की छोटी-मोटी जरूरतों और मन की इच्छा का खर्चा, बहनें बिना चिक-चिक, बिना रोका-टोकी और बिना कठिनाई के कर सकें, इसीलिए उन्हें हर महीने 1000 रुपये उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना आरंभ की गई। बहनों का आत्म-सम्मान भी बढ़ेगा और आत्म-विश्वास भी..
इस योजना के क्रियान्वित होने से महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है । जहाँ तक इस योजना को मूर्त रूप लेने में मात्र 35 दिनो के अन्तराल में 1.25 करोड़ से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। आवेदनों का परीक्षण कर पात्र आवेदकों के खातों का केवाइसी का कार्य युद्ध स्तर पर करवाया गया। गत 1 जून से पात्र बहनों को स्वीकृति-पत्रों का वितरण भी युद्ध स्तरपर किया गया । अब प्रदेश की पात्र बहनों को इंतजार है आज शाम 6 बजे का, जब मुख्यमंत्री श्री चौहान बहनों के बैंक खाते में एक-एक हजार रूपये की राशि ट्रांसफर करेंगे। इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए सभी जिलों में अनेक गतिविधियों के साथ उत्सव का माहौल रहेगा।