लोक सेवा आयोग द्वारा राज्यसेवा परीक्षा 2022 में भारत छोड़ो आंदोलन से जुड़े सवाल पर राजनीतिक तूफ़ान चरम पर आ गया है ! पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि लोक सेवा आयोग ने सही सवाल को हटाकर अभ्यार्थियों का नुकसान किया है, क्योकि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने ट्वीट में भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ की तारीख को गलत बताया था। दिग्विजय सिंह ने भी ट्वीट कर पीएससी सदस्यों को अनपढ़ बताया और कहा कि सही सवाल को पीएससी ने हटा दिया ..
अभ्यार्थी अब इस मामले को कोर्ट ले जाने की तैयारी कर रहे है और उन्होंने सवाल के सही जवाब के दस्तावेज भी एकत्र किए है। अभ्यार्थी आकाश पाठक ने केंद्र सरकार के उस आदेश को भी जारी किया है। जिसमें 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ मनाने के निर्देश दिए गए थे।
लोक सेवा आयोग ने परीक्षा में ‘भारत छोड़ो आंदोलन कब शुरू हुआ था ?’ सवाल पूछा था। विकल्प मेें पीएससी ने 6,7,9 और 10 अगस्त की तिथि दी थी। 9 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारत जोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ का ट्वीट किया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 8 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ का ट्वीट किया था।
लोक सेवा आयोग के प्रश्नपत्र में 8 अगस्त का विकल्प ही नहीं था। विवाद से बचने के लिए लोक सेवा आयोग ने सवाल ही डिलिट घोषित कर दिया। यदि वे 9 अगस्त की तिथि को सही मानती तो पूर्व मुख्यमंत्री सही और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गलत साबित होते। .. साभार मिडिया रिपोर्ट