नशीली दवा पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म ..

हम पहले ही बता चुके है कि छिंदवाडा जिले की क़ानून व्यवस्था का भगवान् ही मालिक है , आम जनता के बीच स्थानीय पुलिस का विशवास काम होता जा रहा है ! कारण है की पुलिस का जरा भी भय अपराधियों के बीच बचा नही है ! तभी तो अपराधों का ग्राफ आए दिन अपने समवेत पर है , पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी भी इस और संज्ञान नही ले रहे है ऐसे में स्थिति बद से बदतर होती जा रही है ….

जिला मुख्यालय के कुंडीपुरा थानान्तर्गत एक घिनौना मामला सामने आया है। यहां पर तीन युवकों ने एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवती बीमा एजेंट है।

छिंदवाड़ा जिले की एकता परिसर में रहने वाली एक युवती (23) के साथ जान से मारने की धमकी देकर तीन बदमाशों में एक के बाद एक सामूहिक दुष्कर्म किया। डरी-सहमी युवती जैसे-तैसे जान बचाकर घर भागी। वहीं, घटना के बाद अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची। जहां उसने परिजनों के साथ आरोपियों की शिकायत की।

ज्ञात हो कि पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को राउंड अप कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के एकता परिसर में यह घटना घटित हुई।

नशीली दवा पिलाकर किया दुष्कर्म
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने युवती को इंश्योरेंस लेने के बहाने अपने घर बुलाया और फिर कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि सात अगस्त की शाम को प्रणय उर्फ भानू मिश्रा और हिमांशु गोहिया ने उसे पॉलिसी समझाने के बहाने घर बुलाया। वहां पहुंचने पर उसे दो अन्य आरोपियों सूरज साहू और हिमांशु गोहिया ने कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद, दरवाजा बंद कर उसे बैडरूम में ले जाकर दुष्कर्म किया।

रात एक बजे आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। घर लौटने पर पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई। आरोपियों के खिलाफ धारा-70 (1), 127 (2), 351(2) (गैंगरेप), (धमकी) भारतीय न्याय संहिता तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस घटना के बाद शहर में सनसनी फैल गई है। जिले के बुद्धिजीबी जिले में बढती आपराधिक घटनाओं को लेकर चिंतित है